-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Eat These 5 Things To Avoid Fatigue And Weakness During Sawan Monday Fast
सावन सोमवार व्रत में थकान और कमजोरी से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजे
- Written By: सीमा कुमारी
शिवभक्तों के लिए यह महीना बड़ा महत्व रखता हैं। सावन सोमवार व्रत के दौरान कमजोरी और थकान से बचने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

सावन सोमवार व्रत में खाएं ये 5 चीजें (सौ.सोशल मीडिया)
Sawan 2025: शुक्रवार यानी 11 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू होने जा रहा है। शिवभक्तों के लिए यह महीना बड़ा महत्व रखता हैं। इस महीने में शिवभक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और सावन सोमवार के व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार का व्रत रखने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरी करते हैं।
आपको बता दें, कुछ लोगों को व्रत रखने से बहुत अधिक थकान और कमजोरी हो जाती है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ यह भी जरूरी है की व्रत में कुछ ऐसी चीजों का सेवन किया जाए, जिससे आप आसानी से व्रत रख भी लें और आपको थकान और कमजोरी भी महसूस ना हो।
आज इस लेख में हम आपको कुछ कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन करने से आप व्रत में थकान और कमजोरी महसूस नहीं होगी और आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
सड़क दुर्घटना से बचाएगा प्रेमानंद महाराज का यह महामंत्र, घर से निकलने से पहले बस 11 बार करें जाप
Chanakya Niti : जीवनसाथी चुनने से पहले चाणक्य की ये 5 बातें जान लें, नहीं तो जिंदगीभर होगा पछतावा
Nirjala Ekadashi Parana: कल होगा निर्जला एकादशी व्रत का पारण, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और नियम
Dal Side Effects: दाल खाने के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, यूरिक एसिड बढ़ने पर जहर बन जाती हैं ये दालें
सावन सोमवार व्रत में खाएं ये 5 चीजें
-
करे साबूदाना की खिचड़ी
डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन के अनुसार, सावन सोमवार व्रत के दौरान कमजोरी और थकान से बचने के लिए आप अपनी डाइट में साबूदाना की खिचड़ी को शामिल कर सकते है।
आपको बता दें, साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो अधिक समय तक पेट को भरा रखने में मदद करता है। अगर आपको साबूदाने की खिचड़ी पसंद नहीं है, तो आप इसकी साबूदाने का पराठा या चीला बनाकर खा सकते हैं।
-
करें केला का सेवन
अगर आपको व्रत रखने के दौरान बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो आप दिन में 2 से 3 केले का सेवन भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि केले में पोटेशियम और विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट को भरा रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़े: स्प्राउट्स खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम तो ठीक होता ही है, ये बीमारी भी होगी दूर
-
करें मखाना का सेवन
मखाना का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये तो आप जानते है ही है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो थकान को दूर करने और शरीर की एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं। आप इसे हल्के घी में रोस्ट करके सीधे खा सकते हैं या अपने हल्वे या खीर में डालकर खा सकते हैं।
-
सिंघाड़े के आटे की रोटी
आपको बता दें, सिंघाड़े के आटे में आयरन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दिन भर शरीर में उर्जा को बनाए रखने में मदद करते है। ऐसे में इसका सेवन करके भी आप शरीर की एनर्जी बनाए रख सकते हैं।
-
नारियल पानी
सावन में व्रत के दौरान आप नारियल को भी कई तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ खाने का स्वाद भी बढ़ाता है और इसके सेवन से पेट भी काफी समय तक भरा रहता है।
Eat these 5 things to avoid fatigue and weakness during sawan monday fast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














