- Hindi News »
- Health »
- Include These 5 Juices In Your Diet For Glowing Skin
ये 5 जूस देंगे आपको ताज़गी भरी खूबसूरत ग्लोइंग स्किन, तुरंत करें अपनी डाइट में शामिल और देखिए कमाल!
अगर आप अपनी त्वचा को गर्मियों में भी चमकदार और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो इन जूस को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
- Written By: सीमा कुमारी

ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 जूस (सौ.सोशल मीडिया)
हम अपने स्किन पर निखार लाने के लिए क्या कुछ नहीं करते है। महंगे प्रोडक्ट से लेकर घरेलू नुस्खे तक सब कुछ अप्लाई करते है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, त्वचा में निखार लाने के लिए डाइट और देखभाल दोनों जरूरी है। हम त्वचा की देखभाल तो कर लेते हैं, लेकिन डाइट पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जबकि त्वचा में निखार लाने के लिए शरीर अंदर से साफ होना जरूरी है।
अगर आप अपनी डाइट में इन 5 तरह के जूस को शामिल करते है, तो इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है। आइए जानते है इन जूस के बारे में।
ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 जूस :
गाजर का जूस
ग्लोइंग स्किन के लिए आप अपने डाइट में गाजर का जूस शामिल कर सकते है। गाजर विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। बता दें, ये पोषक तत्व त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते है। रोजाना एक गिलास गाजर का जूस पीने से आपकी त्वचा में प्राकृतिक चमक आएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
अगर आप अपनी त्वचा को गर्मियों में भी चमकदार और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो इन जूस को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
पालक का जूस
ग्लोइंग स्किन के लिए आप अपने डाइट में पालक का जूस भी शामिल कर सकते है। आपको बता दें, पालक का जूस आयरन और विटामिन का बढ़िया खजाना माना जाता है। पालक, हरे पत्तेदार सब्जियों में सबसे पौष्टिक मानी जाती है। यह आयरन, विटामिन ए, सी और के से भरपूर है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने और उसे प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाने में मदद करते है।
खीरा और पुदीना का जूस
गर्मियों में बाजारों में खीरा और पुदीना आसानी से मिल जाते हैं। ये दोनों ही गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने में असरदार हैं। खीरा और पुदीना का जूस त्वचा के लिए भी लाभकारी हो सकता है। खीरा त्वचा को हाइड्रेट करता है और ठंडक पहुंचाता है। पुदीना त्वचा से जुड़ी सूजन और जलन को कम करने में मदद करता है। गर्मी में रोजाना खीरा और पुदीना का जूस पी सकते हैं।
टमाटर का जूस
गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए आप अपने डाइट में टमाटर का जूस भी शामिल कर सकते है।
टमाटर लाइकोपीन का एक बढ़िया स्रोत है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। रोजाना टमाटर का जूस पीने से आपकी त्वचा में प्राकृतिक चमक और निखार आता है।
चुकंदर का जूस
आपको बता दें, चुकंदर न केवल आपके रक्त को शुद्ध करता है, बल्कि यह आपकी त्वचा के लिए भी चमत्कार कर सकता है। इसमें विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं और त्वचा को डिटॉक्सिफाई करते है। रोजाना चुकंदर का जूस पीने से पिगमेंटेशन कम होता है और त्वचा में चमक आती है।
Include these 5 juices in your diet for glowing skin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














