कैंसर से बचाता है रोजाना एक गिलास दूध, जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स
अगर आप अपनी डाइट में दूध को नियमित रूप से शामिल करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता हैं। रोजाना एक गिलास दूध पीने से बाउल कैंसर का खतरा 20% तक कम हो सकता हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
कैंसर से बचाता है रोजाना एक गिलास दूध, (सौ.सोशल मीडिया)
Milk benefits: बच्चे हो या बड़े दूध सभी के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं। इसलिए कई हेल्थ एक्सपर्ट बच्चों से लेकर हर उम्र के लोगों को रोजाना दूध पीने की सलाह देते हैं। अगर आप अपनी डाइट में दूध को नियमित रूप से शामिल करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता हैं। रोजाना एक गिलास दूध पीने से बाउल कैंसर का खतरा 20% तक कम हो सकता हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस बारे में –
कैंसर से बचाता है रोजाना एक गिलास दूध
द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन एक्सपर्ट्स के अनुसार, दूध में मौजूद कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व आंतों की दीवारों को मजबूत बनाते हैं और हानिकारक तत्वों के प्रभाव को कम करते हैं। इसके साथ ही दूध में पाया जाने वाला विटामिन D शरीर में सेल्स को कैंसरग्रस्त होने से बचाता हैं। यह विशेष रूप से बाउल कैंसर के लिए फायदेमंद है, जो दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Chironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
Oral Care Tips: सरसों के तेल में नमक मिलाकर कुल्ला करने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे! आज़मा कर भी देखिए
Jamun Health Benefits: डायबिटीज का दुश्मन जामुन, कैसे प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है वरदान? जानिए इसकी खूबियां
Protein Powder For Gym: प्रोटीन पाउडर शुरू करना चाहते हैं तो न करें ये गलती, बिगड़ सकती है आपकी सेहत
एक रिसर्च के अनुसार, रोजाना 200-250 मि.ली. दूध पीना सेहत के लिए पर्याप्त हैं। यह न केवल आंतों की सेहत को सुधारता है बल्कि हड्डियों को भी मजबूत बनाता हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
आपको बता दें, शोधकर्ताओं ने यह भी कहा कि दूध का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में दूध पीने से शरीर में फैट का लेवल बढ़ सकता है, जिससे अन्य सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए दूध का सेवन सीमित में ही करना चाहिए।
विशेषज्ञों का कहना है कि हर उम्र के लोगों को दूध को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह बेहद फायदेमंद हैं। यह न केवल कैंसर बल्कि अन्य कई बीमारियों से बचाने में मदद करता हैं। हालांकि, जो लोग लैक्टोज इनटॉलरेंस से जूझ रहे हैं, उन्हें दूध का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा, फैट-फ्री दूध या कम फैट वाले दूध को प्रायोरिटी दें।
