आखिर गर्मी में क्यों जल्दी खट्टा हो जाता है दही, इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा खट्टा
दही जमाते समय ज्यादातर लोगों की दही गर्मी में खट्टी हो जाती है। जिसके लिए कई कारण हो सकते हैं। जब भी दही जमाएं तो इन सारी बातों का ध्यान रखें, तो क्रीमी और बिना खट्टेपन के दही जमेगी।
- Written By: सीमा कुमारी
आखिर गर्मी में क्यों जल्दी खट्टा हो जाता है दही (सौ.सोशल मीडिया)
दही का सेवन करने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। खासकर गर्मियों में इसका सेवन खूब किया जाता है। क्योंकि, इस मौसम में दही खाने से शरीर के साथ पेट को भी ठंडक मिलती है। इसलिए लोग अपनी डेली रूटीन में छाछ, कढ़ी, रायता आदि जरुर शामिल करते हैं।
आपको बता दें, गर्मियों में अक्सर दही को स्टोर करना मुश्किल हो जाता है। सही तरीके से इसे स्टोर न करने की वजह से अक्सर दही खट्टा हो जाता है, जिसकी स्वाद कुछ खास पसंद नहीं आता है। आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आखिर गर्मियों में क्यों खट्टा हो जाता है दही और क्या है इसे स्टोर करने का सही तरीका।
आखिर गर्मी में क्यों जल्दी खट्टा हो जाता है दही जानिए
सम्बंधित ख़बरें
Dementia Disease: डिमेंशिया से पीड़ित थे मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
Digital Life: क्या आपको भी बार-बार भूलने की है आदत? आपका फोन हो सकता है जिम्मेदार, जानें इससे बचने का उपाय
Walnut vs Almond: बादाम या अखरोट? जानिए कौन है असली सुपरफूड और किससे हो सकता है नुकसान
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये तो हम सभी जानते हैं कि दही दूध से बनाया जाता है। दूध से दही को बनाने के लिए लैक्टोबैसिलस और स्ट्रेप्टोकॉकस नामक बैक्टीरिया अमह भूमिका निभाते हैं। हालांकि, जब इसे लंबे समय तक गर्म या सामान्य तापमान पर रखा जाता है, तो ये बैक्टीरिया दूध को खराब कर सकते हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि गर्म तापमान में इन्हें पनपने का अच्छा मौका मिल जाता है। इसकी वजह से दूध खट्टा हो सकता है, फट सकता है या इसमें फफूंद भी लग सकती है। इसके अलावा ज्यादा फर्मेंटेशन या गलत तरीके से दही को स्टोर करने की वजह से भी यह खराब हो जाता है।
सही तरह से कैसे स्टोर करें दही :
जामन की मात्रा कम रखें
आपको बता दें, गर्मी में दही को जल्दी खट्टा होने से बचाने के लिए जामन यानी की पुरानी दही की मात्रा कम होना चाहिए, क्योंकि इसका ज्यादा मात्रा में उपयोग करते से दही ज्यादा तेजी से जमेगा और खट्टा हो जाएगा।
इसके अलावा, पुरानी दही यानी की जामन का ज्यादा ठंडा नहीं होना चाहिए, यानी सीधे फ्रिज से निकालकर इसे दूध में नहीं डालना चाहिए। जामन को कमरे के तापमान पर थोड़ा गर्म होने के लिए रखें, फिर इसे दूध में मिलाएं।
दही जमाने का समय कम रखें
ठंड के मुकाबले गर्मी में दही 4 से 5 घंटे में ही जम जाता है, जबकि सर्दियों में यह 7 से 8 घंटे या फिर उससे ज्यादा भी लग सकते हैं।
यदि आप इसे ज्यादा समय तक बाहर छोड़ देंगे, तो यह ज्यादा खट्टा हो जाएगा। इसलिए गर्मी में 4 से 5 घंटे बाद ही दही को फ्रिज में रख दें, जिससे वह ज्यादा खट्टा न हो पाए।
यह भी पढ़ें-हाई बीपी के मरीज इन 5 चीजों से करें परहेज, नहीं तो बढ़ सकता है खतरा!
सही बर्तन का चयन करें
दही जमाने के लिए मिट्टी या कांच के बर्तन सबसे अच्छे माने जाते हैं। यह बर्तन तापमान को बैलेंस रखते हैं और दही का स्वाद अच्छा बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा,एल्यूमिनियम के बर्तन में दही जमाने से यह जल्दी खट्टा हो सकता है।
जगह का ध्यान रखें
गर्मी में दिनों में दही को सीधा गर्म रसोई या फिर धूप में न रखें, इससे दही बहुत ही जल्दी खट्टा हो जाएगा। दही को ठंडी जगह पर जमाएं और 4 से 5 घंटे के बाद फ्रिज में रख दें। शाम को दही जमाना भी ज्यादा सही रहेगा, क्योंकि इस समय तापमान थोड़ा कम होता है। खट्टे जामन का प्रयोग न करें।
