सर्दियों में सुबह की शुरुआत इन 5 आयुर्वेदिक चाय से करें, पूरे दिन रहेंगे एनर्जेटिक
Best Ayurvedic Tea for Winter: सर्दियों में आयुर्वेदिक चाय पीना शरीर को गर्म रखने, इम्यूनिटी बढ़ाने और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है। सही जड़ी-बूटियों से बनी ये चाय आपकी सुबह को हेल्दी और फ्रेश बना सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
सर्दियों में सुबह की शुरुआत अक्सर लोग चाय और कॉफी से करना पसंद करते हैं। लेकिन सुबह पी जाने वाली ये ड्रिंक हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है। ऐसे में आप सुबह की शुरुआत आयुर्वेदिक चाय से कर सकते हैं जो शरीर को ऊर्जावान बनाती है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
जानकारी के अनुसार सुबह की शुरुआत अगर हल्के, गर्म और प्राकृतिक तत्वों से बने पेय पदार्थ से की जाती है तो शरीर का मेटाबॉलिज्म सही ढंग से कार्य करता है। यही वजह है कि आयुर्वेदिक चाय आज फिर से लोगों के दिनचर्या का हिस्सा बनती जा रही है। यह शरीर को अंदर से मजबूत करती है।
जलगांव में टीकाकरण के 10 मिनट बाद ढाई माह की मासूम की मौत, जलगांव की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
A1 or A2 Milk: कहां से आया A1 और A2 दूध, कौन सी है आपके लिए सुरक्षित और क्यों?
Fitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
Postpartum Depression: डिलीवरी के बाद क्यों होती है माएं PPD का शिकार, ऐसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान
अदरक की चाय को आयुर्वेद में पाचन अग्नि को बढ़ाने वाला माना गया है। अदरक में जिंजरोल नाम का तत्व पाया जाता है जो सूजन को कम करने और शरीर में गर्माहट बनाए रखने में मदद करता है। यही कारण है कि सर्दी, जुकाम और गले की खराश में अदरक की चाय आराम देती है। विज्ञान के अनुसार अदरक पेट की गैस, मतली और अपच जैसी समस्याओं को शांत करता है। सुबह अदरक की चाय पीने से रक्त संचार बेहतर होता है जिससे शरीर में फुर्ती बनी रहती है।
तुलसी की चाय को आयुर्वेद में अमृत के समान माना गया है। तुलसी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को संतुलित करने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि तुलसी तनाव को कम करने में भी सहायक हो सकती है क्योंकि यह शरीर में स्ट्रेस हार्मोन को संतुलित करती है। बदलते मौसम में तुलसी की चाय पीने से सर्दी-खांसी और बुखार जैसी समस्याओं से बचाव में मदद मिलती है।
हल्दी की चाय को आज के समय में नेचुरल इम्युनिटी ड्रिंक कहा जाने लगा है। हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व होता है जो सूजन को कम करने और शरीर को अंदर से साफ रखने में मदद करता है। आयुर्वेद में हल्दी को रक्त शोधक माना गया है। विज्ञान के अनुसार हल्दी जोड़ों के दर्द, हल्की सूजन और थकान में सहायक हो सकती है। रोज सुबह हल्दी की चाय पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता धीरे-धीरे मजबूत होती है।
पुदीने की चाय पेट के लिए बहुत ही हल्की और आराम देने वाली मानी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार पुदीना पाचन तंत्र को ठंडक देता है और पेट में जमी गैस को बाहर निकालने में सहायक होता है। विज्ञान भी मानता है कि पुदीने में मौजूद मेन्थॉल पाचन नली की मांसपेशियों को आराम देता है। इससे पेट दर्द, बेचैनी और एसिडिटी जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं। सुबह पुदीने की चाय पीने से दिमाग भी तरोताजा महसूस करता है।
यह शरीर को तरोताजा करने वाली चाय मानी जाती है। नींबू में मौजूद विटामिन-सी शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है। आयुर्वेद के अनुसार नींबू पाचन को सुधारता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। विज्ञान भी मानता है कि नींबू मेटाबॉलिज्म को सक्रिय करता है और त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। सुबह नींबू की चाय पीने से शरीर हल्का और मन ताजा महसूस करता है।
