Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठंड के मौसम में ज़रूर खाएं इस आटे की रोटी, कई बीमारियों रहेंगी दूर, हाजमा भी रहेगा दुरुस्त

आपको बता दें, रागी एक सुपरफूड है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर है। यह दक्षिण भारत में बहुत लोकप्रिय है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और अन्य आवश्यक विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jan 14, 2025 | 08:55 PM

रागी के आटे की रोटी के फायदे,(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ragi Health Benefits: सर्दियों का मौसम जहां पर चल रहा है वहीं पर इस मौसम में सेहत का खास देखभाल की जरूरत होती है। इस मौसम में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं जन्म लेती हैं। इन स्वास्थ्य समस्याओं में सर्दी और खांसी, गले में खराश होना और अधिक ठण्ड की वजह से कोल्ड स्ट्रोक का खतरा होना शामिल हैं।

आप भले ही अपने शरीर को कपड़ों से पूरी तरह ढक कर रखें लेकिन फिर भी सर्दी का असर किसी न किसी रूप में शरीर पर जरूर होता है। गर्म और पौष्टिक खाने की तलाश में हम अक्सर तरह-तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करते है। इन्हीं में से एक है रागी का आटा।

रागी का आटा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। आइए जानते हैं सर्दियों में रागी के आटे की रोटी खाने के क्या फायदे हैं-

सम्बंधित ख़बरें

गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

रात के देर से खाना खाने के खतरे जानिए, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

Moringa Powder: बीमारियों का रामबाण इलाज है मोरिंगा पाउडर! जानें इस्तेमाल का सही तरीका और सावधानियां

Brain Health Alert: दिमाग को खोखला कर रही हैं रोजमर्रा की ये 6 छोटी गलतियां! जानें कैसे बचाएं अपनी ब्रेन हेल्थ

रागी खाने से सेहत को होने वाले फायदे

डायबिटीज में फायदेमंद

मंद रागी का आटा डायबिटीज़ के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यानी यह ब्लड शुगर लेवल को धीरे-धीरे बढ़ाता है। रागी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

रागी में एमिनो एसिड पाए जाते हैं। जो झुर्रियों दूर करते हैं। इसके अलावा रागी में एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी फ्री रेडिकल्स से बचाती हैं। फ्री रेडिकल्स का असर कम होने से शरीर कई तरह की बीमारियों से महफूज रहता है और त्वचा पर बढ़ती उम्र का असर भी नजर नहीं आता।

एनीमिया से बचाव

रागी के आटे में आयरन की मात्रा भी काफी अधिक होती है। आयरन एनीमिया को रोकने में मदद करता है। एनीमिया के मरीजों के लिए रागी के आटे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है

रागी के आटे में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। सर्दियों में रागी के आटे का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारियों को रोकने में मदद मिल सकती है।

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद

रागी के आटे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर पाचन-तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ये कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी पाचन समस्याओं से राहत दिलाता है।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें – 

आपको जानकारी के लिए बता दें, रागी एक सुपरफूड है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर है। यह दक्षिण भारत में बहुत लोकप्रिय है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और अन्य आवश्यक विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं।

रागी आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है, जिसका मतलब है कि यह ब्लड शुग लेवल को धीरे-धीरे बढ़ाता है।

 

Health benefits of eating ragi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2025 | 08:55 PM

Topics:  

  • Health Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.