- Hindi News »
- Health »
- Health Benefits Of Eating Ragi
ठंड के मौसम में ज़रूर खाएं इस आटे की रोटी, कई बीमारियों रहेंगी दूर, हाजमा भी रहेगा दुरुस्त
आपको बता दें, रागी एक सुपरफूड है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर है। यह दक्षिण भारत में बहुत लोकप्रिय है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और अन्य आवश्यक विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

रागी के आटे की रोटी के फायदे,(सौ.सोशल मीडिया)
Ragi Health Benefits: सर्दियों का मौसम जहां पर चल रहा है वहीं पर इस मौसम में सेहत का खास देखभाल की जरूरत होती है। इस मौसम में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं जन्म लेती हैं। इन स्वास्थ्य समस्याओं में सर्दी और खांसी, गले में खराश होना और अधिक ठण्ड की वजह से कोल्ड स्ट्रोक का खतरा होना शामिल हैं।
आप भले ही अपने शरीर को कपड़ों से पूरी तरह ढक कर रखें लेकिन फिर भी सर्दी का असर किसी न किसी रूप में शरीर पर जरूर होता है। गर्म और पौष्टिक खाने की तलाश में हम अक्सर तरह-तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करते है। इन्हीं में से एक है रागी का आटा।
रागी का आटा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। आइए जानते हैं सर्दियों में रागी के आटे की रोटी खाने के क्या फायदे हैं-
सम्बंधित ख़बरें
Yoga Poses For Period Pain: पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से चाहिए तुरंत राहत? ये 6 योगासन से दूर होगी सारी थकान
महिलाओं और पुरुषों के लिए 40 के बाद फिट रहने का सबसे असरदार तरीका, आज ही अपनाएं ये आदतें
डायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
कैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
रागी खाने से सेहत को होने वाले फायदे
डायबिटीज में फायदेमंद
मंद रागी का आटा डायबिटीज़ के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यानी यह ब्लड शुगर लेवल को धीरे-धीरे बढ़ाता है। रागी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
रागी में एमिनो एसिड पाए जाते हैं। जो झुर्रियों दूर करते हैं। इसके अलावा रागी में एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी फ्री रेडिकल्स से बचाती हैं। फ्री रेडिकल्स का असर कम होने से शरीर कई तरह की बीमारियों से महफूज रहता है और त्वचा पर बढ़ती उम्र का असर भी नजर नहीं आता।
एनीमिया से बचाव
रागी के आटे में आयरन की मात्रा भी काफी अधिक होती है। आयरन एनीमिया को रोकने में मदद करता है। एनीमिया के मरीजों के लिए रागी के आटे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है
रागी के आटे में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। सर्दियों में रागी के आटे का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारियों को रोकने में मदद मिल सकती है।
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
रागी के आटे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर पाचन-तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ये कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी पाचन समस्याओं से राहत दिलाता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
आपको जानकारी के लिए बता दें, रागी एक सुपरफूड है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर है। यह दक्षिण भारत में बहुत लोकप्रिय है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और अन्य आवश्यक विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं।
रागी आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है, जिसका मतलब है कि यह ब्लड शुग लेवल को धीरे-धीरे बढ़ाता है।
Health benefits of eating ragi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में RAW से मुलाकात, फिर इस्लामाबाद में ISI संग बैठक; बांग्लादेशी खुफिया प्रमुख के दौरे ने बढ़ाई हलचल
Apr 04, 2026 | 05:54 PMरोहित शर्मा का IPL 2026 में बड़ा कारनामा, हासिल किया अहम मुकाबला, विराट-धोनी के इस क्लब का बने हिस्सा
Apr 04, 2026 | 05:48 PMAkshay Kumar की Naagin 7 में धमाकेदार एंट्री, ‘नाग गुरु’ बनकर बढ़ाई शो की TRP, फैंस हुए हैरान
Apr 04, 2026 | 05:48 PMकौन था कृतवर्मा? श्रीकृष्ण के वंश का योद्धा जिसने कौरवों का साथ दिया
Apr 04, 2026 | 05:43 PMFOBO का डर: नौकरी रहते हुए भी पीछे छूटने का खौफ क्यों बढ़ रहा है? 58% कर्मचारी इस बात से चिंतित
Apr 04, 2026 | 05:39 PMMI के खिलाफ मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, 3 गेंदों के भीतर झटके 2 बड़े बल्लेबाजों को भेज दिया पवेलियन
Apr 04, 2026 | 05:37 PMसुनेत्रा पवार और प्रफुल पटेल में अनबन या सबकुछ ठीक? NCP प्रवक्ता सूरज चौहान ने बताया क्या है पूरा सच
Apr 04, 2026 | 05:35 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














