Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Chhath Puja |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या आप हो गए है पैरों की सूजन से परेशान, तो इन आयुर्वेदिक उपायों से पाएं तुरंत राहत

Ayurvedic Upay for Swollen Feet: जब शरीर का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ता है, तो तरल पदार्थ ऊतकों में जमा होकर सूजन पैदा करते हैं। आप आयुर्वेद के कुछ उपायों के जरिए इस समस्या से राहत पा सकते है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Oct 26, 2025 | 01:07 PM

पैरों की सूजन को दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Swollen Feet: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पैरों की सूजन एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या बन चुकी है। लंबे समय तक खड़े रहना, लगातार बैठे रहना, या घंटों तक यात्रा करना—इन सभी का सीधा असर हमारे पैरों पर पड़ता है। सूजन तब होती है जब शरीर के किसी हिस्से में तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं। सामान्य स्थितियों में यह हानिकारक नहीं होती, लेकिन अगर सूजन बार-बार या लगातार बनी रहे, तो यह शरीर में किसी गंभीर बीमारी जैसे हृदय, गुर्दे या यकृत से जुड़ी समस्या का संकेत भी हो सकती है।

आयुर्वेद में इस समस्या को ‘शोथ’ कहा गया है, जो वात, पित्त और कफ दोषों के असंतुलन से उत्पन्न होती है। वहीं, आधुनिक विज्ञान के अनुसार, रक्त संचार में रुकावट, शरीर में नमक की अधिकता, या पानी के रुक जाने से सूजन होती है। दोनों ही दृष्टिकोण यह मानते हैं कि जब शरीर का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ता है, तो तरल पदार्थ ऊतकों में जमा होकर सूजन पैदा करते हैं। आप आयुर्वेद के कुछ उपायों के जरिए इस समस्या से राहत पा सकते है जो इस प्रकार है।

इन आयुर्वेदिक उपायों का करें इस्तेमाल

1. गुनगुने पानी में नमक डालकर पैर डुबोना

यह सबसे सरल और प्रभावी घरेलू उपायों में से एक है। गुनगुने पानी में नमक डालकर पैरों को 15-20 मिनट तक डुबोकर रखने से सूजन में तुरंत राहत मिलती है। नमक शरीर के तरल पदार्थों को संतुलित रखता है और त्वचा के रोमछिद्रों से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करता है। आयुर्वेद में इसे ‘स्वेदन क्रिया’ कहा गया है, जो शरीर की जकड़न और सूजन दोनों को कम करती है।

2. बर्फ की सिकाई

यदि पैरों में सूजन के साथ दर्द और जलन भी हो, तो बर्फ की सिकाई बेहद लाभकारी होती है। विज्ञान के अनुसार, ठंडा तापमान रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है, जिससे तरल पदार्थ का रिसाव कम होता है और सूजन घटती है। आयुर्वेद में इसे ‘शीतल उपचार’ कहा गया है, जो सूजन और दर्द दोनों से राहत देता है। ध्यान रखें कि बर्फ की सिकाई 10–15 मिनट से अधिक न करें।

3. सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar)

सेब का सिरका पोटेशियम और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर से अतिरिक्त पानी निकालने में मदद करता है। आयुर्वेद में इसे दोष संतुलन करने वाला माना गया है। गुनगुने पानी में सेब का सिरका मिलाकर पैरों को भिगोने या उससे हल्की मालिश करने से सूजन और थकान दोनों कम होती हैं।

4. अदरक का प्रयोग

अदरक में मौजूद जिंजरॉल एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व है जो सूजन को कम करता है। अदरक का रस प्रभावित हिस्से पर लगाने या अदरक की चाय पीने से रक्त प्रवाह बेहतर होता है और सूजन में आराम मिलता है। आयुर्वेद में अदरक को ‘विश्व औषधि’ कहा गया है, जो वात दोष को संतुलित कर शरीर की ऊर्जा को पुनर्स्थापित करता है।

5. हल्दी वाला दूध

हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर में सूजन पैदा करने वाले तत्वों को निष्क्रिय करता है। रात में सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने से शरीर में रक्त संचार सुधरता है और सूजन कम होती है। आयुर्वेद में हल्दी को ‘हरिद्रा’ कहा गया है, जो रक्त को शुद्ध करती है और शोथ को जड़ से मिटाने में मदद करती है।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में एडवेंचर लवर्स के लिए बेस्ट है ये 6 बेहतरीन विंटर ट्रेक, नवंबर-दिसंबर में जरूर घूमें

जीवनशैली में सुधार भी जरूरी

पैरों की सूजन को केवल बाहरी उपायों से नहीं, बल्कि जीवनशैली सुधार से भी रोका जा सकता है। रोज़ाना थोड़ी देर टहलना, ज्यादा देर तक एक ही स्थिति में न बैठना, नमक का सेवन नियंत्रित रखना, और पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, पैरों को ऊंचाई पर रखकर सोना भी रक्त संचार को बेहतर बनाता है और सूजन घटाने में मदद करता है।

Get instant relief from swollen feet with these ayurvedic remedies

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2025 | 01:07 PM

Topics:  

  • Ayurvedic Medicine
  • Health News
  • Lifestyle News

सम्बंधित ख़बरें

1

छठ पूजा में सिर्फ व्रत ही नहीं श्रृंगार का भी महत्व, हाथों में लगाएं ये लेटेस्ट डिजाइंस की मेहंदी

2

रोजाना इन तीन प्रकार के योगासन को बनाएं रूटीन का हिस्सा, गठिया जैसे दर्द से मिलेगी राहत

3

पेट की हेल्थ बेहतर बनाने में भूमिका निभाती है हाइड्रोजन गैस, रिसर्च की नई स्टडी में हुआ खुलासा

4

भारतीयों की बदलती ट्रैवल पसंद : व्हाइट क्रिसमस और बर्फ में छुट्टियां मनाने के लिए यूरोप ड्रीम प्लेस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.