सर्दी के मौसम में गरम पानी पीने के ख़तरनाक नुकसान भी हैं, जानिए किन्हें नहीं पीना चाहिए
गुनगुना पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन आपको बता दें, गुनगुना पानी सबके लिए फायदेमंद नहीं होता हैं। यह कुछ लोगों के लिए जहर समान हैं। इसलिए इसके सेवन से बचना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
गर्म पानी के नुकसान, (सौ.सोशल मीडिया)
Hot Water Side Effects: सर्दियों में ठंड से बचने के लिए ज़्यादातर लोग गर्म पानी पीते हैं। गर्म यानी गुनगुना पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। यह गले में इन्फेक्शन को दूर करने के साथ-साथ पाचन को दुरुस्त करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा गर्म पानी का सेवन करने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं।
हालांकि, गुनगुना पानी सबके लिए फायदेमंद नहीं होता हैं। यह कुछ लोगों के लिए जहर समान हैं। इसलिए इसके सेवन से बचना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों के लिए गुनगुना पानी नुकसानदायक हो सकता है।
एसिडिटी की समस्या
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
Summer Cooling Tips: AC-कूलर नहीं, चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो अपनाइए सद्गुरु के बताए देसी टिप्स
Fitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एसिडिटी की परेशानी से जूझ रहे लोगों को गुनगुना पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पेट में एसिड और बढ़ सकता है, जिससे जलन, खट्टी डकार और गैस जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। बता दें, एसिडिटी से राहत पाने के लिए सामान्य तापमान पर रखा पानी पीना ही बेहतर होता है।
मुंह में छाले
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों के मुंह में छाले होते हैं, उन्हें गुनगुना या गर्म पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि छालों पर गर्म पानी का सीधा प्रभाव हो सकता है, जिसकी वजह से दर्द और बढ़ सकता है और छाले जल्दी ठीक नहीं होते हैं। ऐसी स्थिति में ठंडे या सामान्य तापमान का पानी पीना ही फायदेमंद होता है।
अनिद्रा की शिकायत
रात में गर्म पानी पीकर सोने वाले व्यक्तियों की नींद बार-बार टूटती है। ऐसे में रात में सोने से तुरंत पहले गर्म पानी न पिएं। आयुर्वेद के अनुसार, हमेशा गुनगुना पानी पीना चाहिए। अधिक गर्म पानी आपके सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। इसलिए कोशिश करें कि हर सीजन में नॉर्मल पानी पिएं। यह अधिक फायदेमंद हो सकती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
किडनी की दिक्कत
गर्म पानी ज्यादा मात्रा में पीने से आपके शरीर में मौजूद किडनी को फिल्टर करने में समस्या का सामना करना पड़ता है। जिससे आपके शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं।
ब्लड प्रेशर की समस्या
ज्यादा गर्म पानी पीने से आपको ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझना पड़ सकता है। क्योंकि खून का संचालन एक बंद प्रणाली के अंदर होता है और पानी हमारे शरीर में खून के फ्लो को बढ़ा देता है।
