इस खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं जानी मानी टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय
हाल ही में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को गंभीर बीमारी होने की जानकारी मिली है। एक्ट्रेस लिवर में ट्यूमर की बीमारी से जूझ रही है। इस गंभीर बीमारी की वजह से एक्ट्रेस अभिनय की दुनिया से भी दूर चल रही है।
- Written By: दीपिका पाल
लिवर ट्यूमर (सौ. सोशल मीडिया)
दुनियाभर में गंभीर बीमारियां एक से बढ़कर एक है जिनके बारे में कम लोगों को ही जानकारी होती है। हाल ही में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को गंभीर बीमारी होने की जानकारी मिली है। एक्ट्रेस लिवर में ट्यूमर की बीमारी से जूझ रही है। इस गंभीर बीमारी की वजह से एक्ट्रेस अभिनय की दुनिया से भी दूर चल रही है। आखिर क्या है ये लिवर में ट्यूमर होने वाली बीमारी और इसके लक्षण के साथ क्या है बचाव के उपाय जानते है।
पहले जानिए क्या होती है बीमारी
आपको बताते चलें कि, लिवर में ट्यूमर की बीमारी कई मामलों में गंभीर तो कई बार मामूली सी होती है। इस बीमारी की स्थिति में यह होता है कि, लिवर की कोशिकाओं का असामान्य रूप से बढ़ना इस बीमारी का शुरूआती रूप होता है। इस बीमारी में जहां पर लिवर की कोशिकाएं बढ़ती है तोआपको बेनाइन और मेलिग्नेंट होता है तो ये खतरनाक स्थिति बन जाती है। इस बीमारी में बेनाइन ट्यूमर आमतौर पर ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन मेलिग्नेंट ट्यूमर यानी कैंसर गंभीर स्थिति बना सकते हैं और समय पर इलाज न होने पर जानलेवा हो जाती है जो मौत के मामले भी बढ़ा देती है।
जानिए ट्यूमर में लिवर के मुख्य लक्षण
यहां पर ट्यूमर में लिवर के लक्षण पहचानना जरूरी है ताकि इलाज तुरंत और सही समय पर हो पाएं..
सम्बंधित ख़बरें
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Airport Look Of Kangana Ranaut: साड़ी में कंगना रनौत के एलीगेंट एयरपोर्ट लुक्स, आप भी लें स्टाइलिंग इंस्पिरेशन
क्या सचमुच खाली पेट केला बन सकता है सेहत का दुश्मन? जानिए वो बातें जो शायद आपको आज तक किसी ने नहीं बताईं
Monsoon Songs Playlist: बारिश, कॉफी और रोमांटिक गाने, सुकून के लिए बेस्ट बॉलीवुड सॉन्ग की लिस्ट
- पेट के ऊपरी हिस्से में सूजन हो जाए या फिर दर्द करने लगे
- भूख में कमी और वजन तेजी से घटना
- थकावट और कमजोरी महसूस होना
- त्वचा या आंखों का पीना पड़ जाना
- उल्टी या मतली की समस्या होना
- पेट में पानी भर जाना
इलाज नहीं मिलने पर होता है खतरनाक
आपको बताते चलें कि, अगर इस गंभीर बीमारी का इलाज सही समय पर नहीं होता है तो ट्यूमर कैंसर का कारण बनता है। गंभीर मामलों में यह ट्यूमर की स्थिति कैंसर का कारण बनती है। हेपेटोसेल्युलर कार्सिनोमा नामक कैंसर प्रकार सबसे आम और गंभीर माना जाता है. ऐसे में इलाज में देर होने से मरीज की जान को खतरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- बिना किसी एक्सपर्ट टेक्नीशियन के पानी से आर्सेनिक खोज निकालेगा ये नया सेंसर, IIT जोधपुर ने किया तैयार
बीमारी से बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके
आपको बताते चलें कि, इस गंभीर बीमारी से निपटने के लिए आपको कई तरीके अपनाने चाहिए जो इस प्रकार है…
- शराब और धूम्रपान से बचकर रहें।
- खान-पान का ध्यान रखना होग और जंक फूड से दूरी बनानी होगी।
- नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कराएं।
- हेपेटाइटिस बी का टीका लगवाएं।
- वजन को नियंत्रित रखना जरूरी है।
