World Earth Day 2025: किचन से लेकर बाजारों में फैला है प्लास्टिक का कारोबार, सेहत के नजरिए से इन चीजों को डेली रूटीन से करें आउट
धरती पर वैसे तो कई चीजे मौजूद है जो धरती की उपयोगिता बताती है वहीं पर कई चीजें ऐसी है जो धरती पर बोझ की तरह नुकसानदायक है जिसे खत्म होने के प्रयास में जानें कितनी पीढ़ियां लग जाएं। हम यहां पर बात कर रहे है प्लास्टिक की।
- Written By: दीपिका पाल
प्लास्टिक चीजों को करें आउट (सौ. सोशल मीडिया)
World Earth Day 2025: धरती की सुरक्षा करना हमारा मूल कर्तव्य है क्योंकि यही हमारे जीने का एक वजूद है। धरती की सुरक्षा और उपयोगिता को बताते हुए विश्व धरती दिवस (World Earth Day 2025) 22 अप्रैल को मनाया जाने वाला है। धरती और पर्यावरण को प्रदूषण फ्री रखने का प्रयास ही धरती की सुरक्षा लाता है। धरती पर वैसे तो कई चीजे मौजूद है जो धरती की उपयोगिता बताती है वहीं पर कई चीजें ऐसी है जो धरती पर बोझ की तरह नुकसानदायक है जिसे खत्म होने के प्रयास में जानें कितनी पीढ़ियां लग जाएं। हम यहां पर बात कर रहे है प्लास्टिक ( Plastic)की। घर से सहसे पहले प्लास्टिक की चीजों को निकाल फेंकना चाहिए। आइए जानते है हमारे दैनिक जीवन में ऐसी कौन सी चीजें है जिनका इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है।
इन चीजों को प्लास्टिक से जरूरी बदलें
अगर आप धरती को पर्यावरण मुक्त रखना चाहते है तो, इन चीजों को किचन से आउट कर देना चाहिए सेहत के लिए भी सही नहीं होती है चलिए जानते हैं इसके बारे में…
1- प्लास्टिक टिफिन-
सम्बंधित ख़बरें
प्लास्टिक पर प्रहार, छत्रपति संभाजीनगर में 35 लाख कैरी बैग्स का जखीरा पकड़ा गया, मनपा की कार्रवाई से हड़कंप
22 अप्रैल का इतिहास: पृथ्वी दिवस, पर्यावरण बचाने का संकल्प और नेताजी की प्रेरक कहानी
विश्व पृथ्वी दिवस संकल्प; ‘मेरी वसुंधरा-मेरी मां’, ग्लोबल वॉर्मिंग से बिगड़ते संतुलन को बचाने की पुकार
नागपुर की ‘सेहत’ पर खतरे की घंटी: NEERI रिपोर्ट में प्रदूषण; शोर और जल संकट का खुलासा
अगर आप धरती को प्रदूषण मुक्त रखना चाहते है तो रोजाना प्लास्टिक से बने टिफिन का इस्तेमाल करते है तो अच्छा नहीं होता है। इसका कारण हैं कि, अगर आप प्लास्टिक के टिफिन में रखा गर्म खाना खाते है तो यह आपके लिए बड़ी बीमारी का कारण बनता है। दरअसल प्लास्टिक बनाने में बिस्फेनोफिल-ए नाम के जहरीले यौगिक का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके कण शरीर में पहुंचकर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों की वजह बन सकते हैं।
2-प्लास्टिक चॉपिंग बोर्ड-
किचन में सबसे ज्यादा सब्जी काटने के लिए चॉपिंग बोर्ड की आवश्यकता होती है। इसके लिए अगर प्लास्टिक का चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करते है तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक चीज होती है। अगर आप किसी तरह की हेल्थ को ध्यान में रखते हुए लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड इस्तेमाल करते है तो अच्छा होता है।
3-प्लास्टिक की बोतल-
लोग पानी पीने के लिए अक्सर प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल करते ही है। प्लास्टिक बोतल से रोजाना पानी भी पीते है तो इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। आज ही अपनी किचन में रखी प्लास्टिक की बोतल का उपयोग बंद कर दें। इसकी जगह स्टील, कांच या तांबे की बोतल का उपयोग करें।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
4-प्लास्टिक बैग पॉलीथिन-
यहां पर किसी भी सामान की खरीददारी करने आप बाहर मार्केट में जाते है तो आपको प्लास्टिक की थैली में सामान दिया जाता है तो हानिकारक होता है। कई जगहों पर इसका इस्तेमाल बड़े ही धड़ल्ले से हो रहा है। अगर आप पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखना चाहते है तो, घर से कपड़े का बैग या जूट का बैग लेकर जा सकते है।
