Dry Coriander Benefits: सिर्फ खाने का स्वाद ही सेहत के लिए बेस्ट है सूखा धनिया, जानिए इसके फायदे
अगर आपको एसिडिटी, गैस या कब्ज की समस्या रहती है, तो सूखा धनिया आपकी हेल्थ के लिए किसी रामबाण से कम नहीं। धनिया को अगर आप सब्जी या किसी और डिश में मिला लेते है तो इसका स्वाद बढ़ जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
सूखे धनिया के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Dry Coriander Benefits: खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए सभी प्रकार के मसाले होना जरूरी है इसमें धनिया का होना भी जरूरी है। यहां पर सूखा धनिया दानों या पाउडर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। धनिया को अगर आप सब्जी या किसी और डिश में मिला लेते है तो इसका स्वाद बढ़ जाता है।
इसके अलावा सूखा धनिया खाने के एक-से बढ़कर एक फायदे भी है जिसकी जानकारी शायद ही किसी को होती है। अगर आपको एसिडिटी, गैस या कब्ज की समस्या रहती है, तो सूखा धनिया आपकी हेल्थ के लिए किसी रामबाण से कम नहीं।
इन फायदों के लिए करें ऐसे सेवन
1- पाचन क्रिया करें दुरूस्त
सम्बंधित ख़बरें
Falhari Vrat Food: व्रत में बनाएं मन को तृप्त कर देने वाले स्वादिष्ट फलाहारी भोजन, स्वाद और सेहत का डबल फायदा
बार-बार नेल एक्सटेंशन करवाती हैं? ये 10 समस्याएं आपके नाखूनों को कर सकती हैं खराब
Ragi Soup Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं हेल्दी रागी सूप, 20 मिनट में तैयार होगी पौष्टिक और टेस्टी रेसिपी
वेलनेस फूड का नया ट्रेंड, Botox Cupcakes से Collagen Wontons तक, क्या आपने किया ट्राई?
यहां पर खाने में धनिया को शामिल करते ही है इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। वहीं पर गैस, अपच की समस्या भी व्यक्ति को नहीं होती है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच धनिया पाउडर मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। इसे दाल, सब्जी और रायते में शामिल करें।
2-डायबिटीज के मरीजों के लिए
यहां पर डायबिटीज और ब्लड शुगर के रोगियों के लिए सूखा धनिया अच्छा होता है। यह इंसुलिन की सक्रियता को बढ़ाता है और ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है। सुबह गुनगुने पानी के साथ धनिया पाउडर लें।इसे चाय या ग्रीन टी में मिलाकर पिएं।
3-वजन को रखें कंट्रोल
आपको बताते चलें कि, मोटापा की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए सूखा धनिया अच्छा होता है। सूखा धनिया आपकी डाइट में जरूर शामिल होना चाहिए। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच धनिया पाउडर मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। इसे डिटॉक्स वॉटर में मिलाकर पी सकते हैं।
4-चेहरे को बनाएं ग्लोइंग
अगर आप अपनी डाइट में सूखे धनिए को शामिल करते है तो इसमें शामिल पोषक तत्व आपके लिए कारगर होते है। सूखे धनिये में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C होते हैं, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या कम होती है। इसे रोजाना खाने में शामिल करें।धनिया पाउडर और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
5-दिल को रखें सेहतमंद
अगर आप आपके खाने में धनिया शामिल करते है तो, दिल के रोगियों के लिए अच्छा होता है। सूखा धनिया कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और हृदय रोगों से बचाव करता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। अपनी डेली डाइट में धनिया पाउडर को शामिल करें। इसे गर्म पानी में मिलाकर रोज पिएं।
