डिंगा डिंगा वायरस (सौ.सोशल मीडिया)
Dinga Dinga Virus:दुनियाभर में कई वायरस और बीमारियां फैलती रहती है तो वहीं इन बीमारियों के लिए हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत पड़ती है। अफ्रीका में मंकीवायरस के बाद अब एक और खतरनाक बीमारी डिंगा-डिंगा ने चौंकाया है। दरअसल इस बीमारी के मामले मुख्य रूप से युगांडा के बुंदीबुग्यो जिले की महिलाओं और लड़कियों को प्रभावित कर रही है। इस बीमारी में पीड़ित व्यक्ति नाचने जैसा हिलाया है।
आपको बताते चलें कि, डिंगा डिंगा वायरस के लक्षण भी उसकी तरह ही विचित्र है।इस बीमारी की पुष्टि केवल बुंडिबुग्यो में हुई है, जहां लगभग 300 मामले दर्ज किए गए हैं 2023 की शुरुआत में पहली बार पता चली यह बीमारी अभी भी जांच के दायरे में है। इस बीमारी के वैसे तो मौत के मामले सामने नहीं आए है लेकिन इस बीमारी के लिए कारण पता करने का काम प्रयोगशालाएं कर रही है।
इस वायरस से पीड़ित लोगों को तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी और कुछ मामलों में लकवाग्रस्त होने का अहसास भी होता है। इस बीमारी के पीड़ित व्यक्ति में प्रभावित लोगों के लिए चलना लगभग असंभव हो जाता है. क्योंकि अनियंत्रित कंपन के कारण चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है।
लाइफस्टाइल की खबर जानने के लिए क्लिक करें
इस खतरनाक बीमारी को लेकर इससे पीड़ित मरीज पेशेंस कटुसिमे ने जानकारी दी है। इसे लेकर कहा कि, कहा कि लकवाग्रस्त होने के बावजूद उसका शरीर अनियंत्रित रूप से कांपता रहता था. 18 वर्षीय युवक ने युगांडा के अखबार मॉनिटर को बताया था कि मुझे कमजोरी महसूस हुई और लकवा मार गया था. जब भी मैं चलने की कोशिश करता, मेरा शरीर अनियंत्रित रूप से हिलने लगता था. उन्होंने कहा कि यह बहुत परेशान करने वाला था. मुझे इलाज के लिए बुंडिबुग्यो अस्पताल ले जाया गया और भगवान का शुक्र है कि अब मैं ठीक हूं।