Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Cancer in India: महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों ने बढ़ाई चिंता, रिसर्च से हुआ बड़ा खुलासा

ICMR के वैज्ञानिकों ने ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी नामक एक पहल के अनुमानों का उपयोग करके गणना की है। इसके आंकड़ें बेहद ही चौंकाने वाले मिलते है जिसके अनुसार देश में (समय से पहले) मृत्यु दर का प्रतिशत 64.8 प्रतिशत है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Feb 25, 2025 | 08:22 AM

महिलाओं में कैंसर के बढ़े आंकड़ें (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Cancer in India: दुनियाभर में गंभीर बीमारियों के कई मामले सामने आते है इसमें ही कैंसर जैसी बीमारी के मामले अब पहले से ज्यादा दुगुने होते जा रहे है। बताया जा रहा है कि,  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के वैज्ञानिकों ने ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी नामक एक पहल के अनुमानों का उपयोग करके गणना की है। इसके आंकड़ें बेहद ही चौंकाने वाले मिलते है जिसके अनुसार देश में (समय से पहले) मृत्यु दर का प्रतिशत 64.8 प्रतिशत है।

महिलाओं के कैंसर का बढ़ा आंकड़ा

आपको हाल ही में की गई रिसर्च के अनुसार बताते चलें कि, महिलाओं पर कैंसर से होने वाली मृत्यु दर बहुत ज़्यादा है. जिससे यह चिंता बढ़ गई है कि महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतें (प्रति वर्ष 1.2 प्रतिशत से 4 प्रतिशत के बीच) पुरुषों (प्रति वर्ष 1.2 प्रतिशत से 2.4 प्रतिशत के बीच) की तुलना में “खतरनाक रूप से” तेज़ी से बढ़ रही हैं। यहां पर भारत में कैंसर से होने वाली उच्च मृत्यु दर के कई कई कारक जिम्मेदार होते है। कई बार कैंसर की पहचान हो जाती है लेकिन स्टेज के अनुसार इलाज समय पर नहीं मिल पाता है।

185 देशों से कैंसर के आंकड़े किए एकत्रित

यहां पर कैंसर, जैसी गंभीर बीमारियों को रोक पाना हर किसी के हाथ में नहीं है। यहां पर ग्लोबल कैंसर ऑब्ज़र्वेटरी ने कैंसर के सटीक आंकड़ों का दावा किया है। भारत में कैंसर से होने वाली असामयिक मौतों की अनुमानित संख्या वर्ष 2000 में 490,000 से 2022 में 87 प्रतिशत बढ़कर 917,000 हो गई है। वहीं पर कैंसर पर शोध के लिए अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी और विश्व स्वास्थ्य संगठन की संयुक्त पहल थी जिसमें करीब 185 देशों को शामिल किया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

क्या रात में Wifi और मोबाइल इंटरनेट बंद करना जरूरी है? जानिए क्या कहती है साइंस और रिसर्च

कैंसर जागरूकता के लिए अकोला जिले में रैली, प्रदर्शनी और स्वास्थ्य कार्यक्रम

क्या खाने से कैंसर होगा कंट्रोल? कैंसर होने का खतरा कैसे होगा कम? जानिए क्या बोलता है आयर्वेुद

Health Tips: रात को सोने से पहले नाभि पर लगाएं ये 1 तेल; शरीर की कई समस्याएं होंगी छूमंतर

हैल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-  

महिलाओं और पुरुषों में रहे ये कैंसर के मामले

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर सबसे अधिक प्रचलित कैंसर बना हुआ है. जो सभी नए मामलों में 13.8 प्रतिशत का योगदान देता है, इसके बाद मौखिक (10.3 प्रतिशत), गर्भाशय ग्रीवा (9.2 प्रतिशत), श्वसन (5.8 प्रतिशत), ग्रासनली (5 प्रतिशत) और कोलोरेक्टल (5 प्रतिशत) का स्थान आता है। पुरुषों में मौखिक कैंसर सबसे अधिक प्रचलित है. जो सभी नए मामलों में 15.6 प्रतिशत का योगदान देता है, इसके बाद श्वसन (8.5 प्रतिशत), ग्रासनली (6.6 प्रतिशत) और कोलोरेक्टल (6.3 प्रतिशत) का स्थान आता है।

Deaths due to cancer in women have raised concerns

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2025 | 08:22 AM

Topics:  

  • Cancer
  • Health News
  • ICMR Guidelines

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.