गुड़ के साथ जीरे का सेवन सेहत के लिए होता है फायदेमंद, जान लीजिए इसके अद्भुत फायदे
कहते हैं इसे सेवन करने से पेट से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं पर राहत मिलती है। जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकती है।
- Written By: दीपिका पाल
गुड़-जीरे के पानी के सेवन (सौ.सोशल मीडिया)
Jaggery-Jeera Benefits: आयुर्वेद में कई चीजों के सेवन का महत्व होता है इसमें ही आज हम आपको गुड़ के साथ जीरे के सेवन के बारे में बता रहे है। कहते हैं इसे सेवन करने से पेट से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं पर राहत मिलती है। जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकती है? आइए औषधीय गुणों से भरपूर इस ड्रिंक की रेसिपी के बारे में भी जानते हैं। चलिए जानते है गुड़ और जीरा खाने के फायदे और इसे बनाने का तरीका।
जानिए कैसे बनाएं गुड़- जीरे का पानी
आप इस औषधि का फायदा लेना चाहते है तो, घर पर आसान विधि से गुड़ औऱ जीरे का पानी तैयार कर सकते है। यहां पर इस खास तरह के पानी को बनाने के लिए एक पैन लें इसमें एक गिलास पानी डाल दीजिए। अब इस एक गिलास पानी में एक स्पून जीरा और गुड़ के एक छोटे टुकड़े को डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लीजिए। वहां पर इस तैयार पानी को गिलास में छान सकते हैं यहां पर यह ड्रिंक गर्म तासीर वाली होती है इस ड्रिंक को पीकर आप अपनी ओवरऑल सेहत को इम्प्रूव करने का काम करता है।
जानिए कितना फायदेमंद है गुड़-जीरे का पानी
आपको बताते चलें कि, गुड़ और जीरे के पानी का सेवन आप अगर नियमित करते है तो आपको फायदा मिलता है। इसके लिए शरीर को डिटॉक्स करने के लिए यह बेस्ट डिटॉक्स में से एक है इसे नियमित लेते रहना चाहिए। इसके अलावा इस ड्रिंक को रेगुलरली पीकर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं। गुड़-जीरे के पानी को वेट लॉस के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ये नेचुरल ड्रिंक जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
PHOTO: क्या आप भी जरूरत से ज्यादा सोचते हैं? ये 8 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें
Photo: सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में क्या होता है? जानिए 8 चौंकाने वाली बातें
World Sjogren’s Day 2026: क्या है स्जोग्रेन सिंड्रोम? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
Healthy Indian Snacks: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 7 भारतीय स्नैक्स, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
खून की कमी को दूर करते है गुड़-जीरे का पानी
आपको बताते चलें कि, आप नियमित तौर पर गुड़ और जीरे के पानी का सेवन कर सकते है। यहां पर गुड़-जीरे का पानी पीकर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं और इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए भी महिलाएं इस ड्रिंक को पी सकती हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गुड़-जीरे के पानी को अपने डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। खून की कमी को पूरा करने के लिए भी इस ड्रिंक का सेवन किया जा सकता है।
