बच्चों को ज़रूर खिलाएं ये 6 चीज़ें, इम्यूनिटी होगी बूस्ट, बीमारियां छू भी नहीं पाएंगी
सेहतमंद रहने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। खासतौर पर बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप उनकी डाइट में कुछ फूड्स एड कर सकते हैं। आइए जानें ऐसे में किन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स(सौ.सोशल मीडिया)
सेहतमंद रहने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। शरीर की इम्यूनिटी पावर व्यक्ति को बीमारियों से दूर रखती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर हो तो बाहरी वायरस और कीटाणु शरीर पर हमला करने लगते हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
खासकर छोटे बच्चे रोजमर्रा में खेलते-कूदते कई अलग-अलग सतहों को छूते हैं और दूसरे बच्चों के संपर्क में आते हैं जिससे उन्हें इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है।
ऐसे में यहां जानिए बच्चों के खानपान में किन चीजों को शामिल किया जाए जिससे उनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और बीमारियां दूर रहें?
सम्बंधित ख़बरें
चेहरे पर चाहिए कुदरती निखार? अपनाएं दादी-नानी के बताए ये 5 देसी नुस्खे, त्वचा दिखेगी चमकदार और फ्रेश
Perimenopause: 40 की उम्र से पहले दिख सकते हैं पेरीमेनोपॉज के संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें इग्नोर
Ananya Panday: अनन्या पांडे के ब्राइडल लहंगे ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, गौरव गुप्ता की डिजाइन ने जीता दिल
Farah Khan Tummy Tuck Surgery: डिलीवरी के बाद एक्स्ट्रा स्किन से थीं परेशान, आखिर क्या होता है टमी टक सर्जरी
बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें इन फूड्स का सेवन
दही का सेवन
बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए उन्हें रोजाना दही खिला सकते है। दही में प्रोबायोटिक्स के साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो सेहत को दुरुस्त रखते है। दही से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।
फल का सेवन
बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए उन्हें विटामिन C से भरपूर फलों को सेवन बच्चों की डाइट का हिस्सा बनाएं। विटामिन C संतरे और अमरूद में अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, आंवला भी विटामिन C से भरपूर होता है और इम्यूनिटी मजबूत बनाने में असरदार होता है।
अखरोट का सेवन
बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर अखरोट बच्चों को रोजाना खिलाए जा सकते है। अखरोट से बच्चों में इंफेक्शंस दूर रहते है। इन्हें स्नैक्स की तरह बच्चों को खिलाया जा सकता है।
अदरक का सेवन
बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए बच्चे अदरक को सीधे तौर पर कभी नहीं खाएंगे इसीलिए सब्जियों या खानपान की अन्य चीजों में अदरक को डाला जा सकता है। अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और पेट की दिक्कतों समेत जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाता है।
यह भी पढ़ें-लिवर में हो गया है इन्फेक्शन, तो दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
हरी पत्तेदार सब्जियां
बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए फोलिक एसिड और आयरन से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियां भी खिला सकते हैं। आपको विटामिन-A , विटामिन- C, विटामिन- K आदि से भरपूर ये सब्जियां काफी अच्छी लगती हैं।
शकरकंदी
बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए शकरकंदी भी खिला सकते हैं। इम्यूनिटी बूस्टिंग फूड्स में शकरकंदी भी शामिल हैं। आप शकरकंदी को उबालकर बच्चों को खिला सकते हैं।
