- Hindi News »
- Health »
- Can Posture Belt Really Straighten Your Stooped Back Know Expert Tips Before Buying
क्या पोस्चर बेल्ट वाकई सीधी कर सकता है आपकी झुकी हुई पीठ? खरीदने से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की राय
Posture Correction Belt: आजकल लंबे समय तक बैठकर काम करने और खराब पोस्चर की वजह से झुकी हुई पीठ की समस्या बढ़ती जा रही है। पोस्चर बेल्ट कुछ मामलों में पीठ को सहारा देने में मदद कर सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा

पीठ सीधी रखने के लिए पोस्चर बेल्ट पहनता व्यक्ति (सौ. एआई)
Slouched Back Correction: आजकल की लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग घंटा लैपटॉप के सामने बैठकर काम करते हैं या फिर मोबाइल पर अपना ज्यादातर समय बिताते हैं। इस दौरान हमारे शरीर का पोस्चर बिगड़ा हुआ रहता है। जिसकी वजह से बहुत से लोगों को हंचबैक या झुकी हुई पीठ और गर्दन दर्द की समस्या रहती है। इस समस्या के लिए बाजार में पोस्चर करेक्टर बेल्ट मौजूद है।
पोस्चर करेक्टर बेल्ट को लेकर दावा किया जाता है कि इससे पीठ कुछ ही दिनों में सीधी हो सकती है। लेकिन क्या यह वाकई काम करती है। इस बारे में एक्सपर्ट्स की क्या राय यह जानना भी जरूरी है।
क्या है पोस्चर करेक्टर बेल्ट
पोस्चर करेक्टर बेल्ट एक इलास्टिक या कपड़े का उपकरण है जिसे कंधों और पीठ के चारों ओर पहना जाता है। इसका मुख्य कार्य आपके कंधों को पीछे की ओर खींचना और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने के लिए एक बाहरी दबाव बनाना है। यह पहनने वाले को एक नकली सहारा प्रदान करता है जिससे व्यक्ति को लगता है कि उसका पोस्चर सुधर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
White Hair: बच्चों के बाल सफेद होने की वजह क्या है? जानिए इससे पचने के उपाय
Yavatmal News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ केयर कैंप आयोजन, 150 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
सिंपल आउटफिट में दिखेंगी फैशन डीवा! बस अपनी ड्रेस के हिसाब से चुनें सही बैग, जो बदल देगा आपका लुक
Homemade Rose Water: सिर्फ 10 रुपए में घर पर बनाएं नेचुरल गुलाब जल, नोट कर लें ये आसान स्टेप्स
डॉक्टरों की राय
विशेषज्ञों के अनुसार पोस्चर बेल्ट एक फिक्स (स्थायी समाधान) नहीं है बल्कि एक रिमाइंडर है। जब आप इसे पहनते हैं तो यह आपकी मांसपेशियों को सक्रिय करने के बजाय उन्हें आलसी बना सकता है।
लंबे समय तक बेल्ट पहनने के नुकसान
अगर आप लंबे समय तक पोस्चर करेक्टर बेल्ट पहनते हैं तो यह शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है।
ऑफिस का काम करते हुए व्यक्ति (सौ. फ्रीपिक)
मांसपेशियों का कमजोर होना
यदि आप पूरे दिन बेल्ट के सहारे रहते हैं तो आपकी पीठ की मांसपेशियां खुद को सीधा रखने की मेहनत करना बंद कर देती हैं। इससे वे समय के साथ और भी कमजोर हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें:- फ्लाइट में इस मामूली फल को ले जाने पर हो सकती है जेल! वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग!
मांसपेशियों में जकड़न
यह आपके शरीर की प्राकृतिक गतिशीलता को सीमित कर देता है जिससे गर्दन और कंधों में जकड़न बढ़ सकती है।
निर्भरता
शरीर प्राकृतिक रूप से संतुलित होने के बजाय बेल्ट पर निर्भर हो जाता है।
क्या वाकई इससे फायदा होता है?
पोस्चर बेल्ट उन लोगों के लिए मददगार हो सकती है जो अपने बैठने के गलत तरीके को लेकर सचेत नहीं रहते। इसे दिन में केवल 15 से 30 मिनट पहनने की सलाह दी जाती है ताकि आपके दिमाग को यह संकेत मिले कि सही पोस्चर कैसा होता है। लेकिन इसे जिम या ऑफिस में घंटों पहनकर रखना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
डॉक्टरों का मानना है कि झुकी हुई पीठ को ठीक करने का एकमात्र स्थायी तरीका व्यायाम और सचेत प्रयास है। अपनी कोर मसल्स को मजबूत करने वाली एक्सरसाइज, योग और स्ट्रेचिंग ही आपकी रीढ़ को प्राकृतिक रूप से सीधा रख सकते हैं। इसके अलावा काम के दौरान हर 30 मिनट में ब्रेक लेना और अपनी डेस्क के एर्गोनॉमिक्स में सुधार करना सबसे प्रभावी उपाय है।
Can posture belt really straighten your stooped back know expert tips before buying
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिना ज्यादा खर्च के पुरानी कार को बनाएं नई जैसी, ये सस्ते ट्रिक्स कर देंगे कमाल
Apr 30, 2026 | 03:16 AMAaj Ka Rashifal 30 April: अप्रैल के आखिरी दिन धनु राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी! जानें अपनी राशि का हाल
Apr 30, 2026 | 12:05 AMMI के खिलाफ SRH ने चेज कर लिया 243 रनों का विशाल टारगेट, अभिषेक, हेड के बाद क्लासेन ने दिखाया अपना रौद्र रूप
Apr 29, 2026 | 11:35 PMExit Poll: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इसका इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PMउपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PMRCB vs GT Head To Head: कौन किस पर भारी? आंकड़ों में देखें दोनों टीमों की अब तक की महाजंग
Apr 29, 2026 | 10:56 PMपति का इनकम नहीं बढ़ रहा? वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के नीचे चुपचाप कर लें ये उपाय, खुशहाली आएगी!
Apr 29, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM














