जोड़ों के दर्द का दुश्मन है यह तेल, लहसुन और हल्दी के साथ करें इस्तेमाल
सरसों का तेल को जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण माना जाता रहा हैं। ऐसे में आज हम बताने जा रहे हैं। सरसों का तेल जोड़ों के दर्द में कैसे फायदेमंद है और इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
सरसों के तेल के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Best Oil For Body Pain : एक समय था जब जोड़ों के दर्द को बुजुर्गों की समस्या माना जाता है। लेकिन, मौजूदा समय में हर उम्र के लोग इससे परेशान हैं। यह दर्द सिर्फ बुजुर्गों को ही नहीं, बल्कि युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। जोड़ों के दर्द से निजात पाने के लिए लोग पेनकिलर का सहारा लेते हैं, लेकिन उनके साइड इफेक्ट भी कम नहीं है।
ऐसे में लोग प्राकृतिक और घरेलू उपायों को अपना बेहतर समझते हैं। सदियों से हमारे किचन में मौजूद सरसों का तेल को जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण माना जाता रहा हैं। ऐसे में आज हम बताने जा रहे हैं। सरसों का तेल जोड़ों के दर्द में कैसे फायदेमंद है और इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।
सरसों के तेल के फायदे :
सम्बंधित ख़बरें
Sweet Eating Time: मीठा खाने का सही समय जानिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर और मोटापे की समस्या
Anemia In Children: बच्चों में दिखें ये 5 लक्षण तो हो जाएं सतर्क, एनीमिया का हो सकता है संकेत
Jamun Recipe: घर पर बनाएं 2 हेल्दी और टेस्टी जामुन रेसिपी, बारिश के मौसम में मिलेगा कूल-कूल स्वाद
Postpartum Yoga: बच्चे के जन्म के बाद पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाने में मदद करेंगे ये 3 आसान योगासन
जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण
सदियों से हमारे किचन में मौजूद सरसों का तेल को जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण माना जाता रहा है। सरसों का तेल गर्म होता है। जब आप इसे दर्द वाले जोड़ों पर लगाते हैं और मालिश करते हैं, तो यह गर्मी पैदा करता है। यह गर्मी मांसपेशियों को आराम देती है और अकड़न को कम करती है। यह ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है, जिससे दर्द कम होता हैंl।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है
सरसों का तेल ब्लड सर्कुलेशन को भीं बढ़ाता है, जिससे जोड़ों में पोषक तत्वों और ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने में मदद करता हैं। यह जोड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखने और दर्द को कम करने में मदद कर सकता हैं।
सूजन को कम करता है
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर सरसों के तेल जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद करता हैं। इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड होते हैं जो सूजन को कम करते हैं।
जोड़ों का पोषण
सरसों के तेल से मालिस करने से जोड़ों को पोषण मिलता हैं। इसमें विटामिन E और अन्य जरूरी महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद होता है।
कैसे करें सरसों के तेल का इस्तेमाल :
सरसों के तेल की मालिश
सरसों के तेल को हल्का गर्म करके जोड़ों पर मालिश करें। मालिश से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और दर्द कम होता है।
सरसों के तेल में लहसुन
सरसों के तेल में 1-2 लहसुन की कलियां डालकर गर्म करें। फिर इस तेल को ठंडा करके जोड़ों पर मालिश करें। लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करते हैं।
सरसों के तेल में हल्दी
सरसों के तेल में हल्दी पाउडर मिलाकर गर्म करें। फिर इस तेल को ठंडा करके जोड़ों पर मालिश करें। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।
