इस सब्जी के फूल को फूल कहें या महाऔषधि, कई बीमारियों की रामबाण औषधि जो ठहरी
सहजन के फूलों में एंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल गुण है जो कि आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचने में मदद करते हैं। ऐसे में आइए जानते है मोरिंगा फूल के सेवन से होने वाले फायदे-
- Written By: सीमा कुमारी
मोरिंगा के फूल के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Moringa Flower Benefits: मोरिंगा या सहजन का पेड़ सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मोरिंगा एक ऐसा पेड़ है जो अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर है। जिसके हर हिस्से में औषधीय गुण होते हैं। इसकी पत्तियां, फल, बीज और फूल सभी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मोरिंगा के फूल विशेष रूप से कई बीमारियों को ठीक करने में मदद करते हैं। ऐसे में आइए जानते है मोरिंगा फूल के सेवन से होने वाले फायदे-
मोरिंगा के फूल के फायदे –
डायबिटीज के लिए बड़ा फायदेमंद
सम्बंधित ख़बरें
Bitter Gourd: करेले के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
अब घड़ी नहीं, कान की बाली बताएगी आपकी सेहत, Smart Earrings का कमाल कर देंगा आपको हैरान
White Hair: बच्चों के बाल सफेद होने की वजह क्या है? जानिए इससे बचने के उपाय
Yavatmal News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ केयर कैंप आयोजन, 150 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
मोरिंगा के फूल डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़ा फायदेमंद होते हैं। मोरिंगा के फूल में ऐसे गुण होते हैं जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है, जिससे डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिलती हैं।
इम्यूनिटी को मजबूत करें
मोरिंगा के फूल विटामिन C और अन्य एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं, इसके सेवन से शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए अधिक मजबूत रहता है।
हार्ट को रखता है दुरुस्त
सहजन के फूलों में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। इससे हार्ट संबंधी समस्याओं को दूर रखा जा सकता है। इसके अलावा, इन फूलों में कोलेस्ट्रॉल और फैट कम होता है। इसलिए इनके सेवन से दिल दुरुस्त रहता है।
डाइजेशन को रखता है दुरुस्त
अगर आप अपने डाइजेशन को ठीक रखना चाहते हैं, तो डाइट में सहजन के फूलों को शामिल करें। इसमें मौजूद विटामिन-B पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी, गैस आदि को दूर करता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर पेट के लिए अच्छा होता है।
सूजन को कम करें
मोरिंगा के फूलों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह गठिया और अन्य सूजन संबंधी बीमारियों में राहत देता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
कोल्ड-फ्लू से बचाव
विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर सहजन के फूल कोल्ड-फ्लू और कई तरह इंफेक्शन्स से बचाता है। सहजन के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण अस्थमा, खांसी, घरघराहट और सांस से जुड़ी अन्य समस्याओं को कम करते हैं।
