मखाना है सेहत के लिए खज़ाना, जानिए गर्मी के मौसम में कैसे खाएं, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
मखाना गर्मियों के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि एनर्जी भी देता है, जिससे आप दिनभर एक्टिव बने रहते हैं। आइए जानते है गर्मी के दिनों में मखाना खाने के फायदे
- Written By: सीमा कुमारी
गर्मी के दिनों में मखाना खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Makhana Health Benefits : गर्मी के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी होता है, क्योंकि इस मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी, थकान और पाचन से जुड़ी समस्याएं होती रहती है। ऐसे में,इस मौसम में शरीर को ठंडा और ऊर्जावान बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में लोग जूस का सहारा लेते हैं। उन फलों को डाइट में शामिल करते हैं जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो।
हालांकि, आपको बता दें, इस मौसम में फलों के अलावा कुछ नट्स भी ऐसे होते हैं जो हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। उन्हीं में से मखाना एक है। मखाना गर्मियों के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि एनर्जी भी देता है, जिससे आप दिनभर एक्टिव बने रहते हैं। आइए जानते है गर्मी के दिनों में मखाना खाने के फायदे
गर्मी के दिनों में मखाना खाने के फायदे
सम्बंधित ख़बरें
प्रेग्नेंसी में इस एक विटामिन की कमी पड़ सकती है भारी, बच्चे के दिमागी विकास पर पड़ता है असर
मोबाइल और टीवी की लत चुरा रही है आपके बच्चे का बचपन? ये आदत बन सकती है बड़ी परेशानी
एल्युमिनियम या स्टील: कहीं आप भी गलत बर्तन में तो नहीं उबाल रहे दूध? सेहत पर पड़ता है ये गंभीर असर!
Mango Side Effects: आम खाने से पहले यहां जान लीजिए, आपको खाना चाहिए या नहीं, किसे है ख़तरा?
शरीर को ठंडक प्रदान करता है
गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ने से बार-बार डिहाइड्रेशन और थकान महसूस होती है। मखाने में प्राकृतिक शीतलता प्रदान करने वाले तत्व होते हैं, जो शरीर को ठंडा रखते हैं। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है और गर्मी से होने वाली थकान को कम करता है। अगर आप चिलचिलाती धूप में भी एनर्जेटिक रहना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में मखाने को जरूर शामिल करें।
कब्ज से दिलाए राहत
गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ने से गैस, पेट दर्द और अपच की समस्या होने लगते है। ऐसे में फाइबर से भरपूर मखाने खाने से राहत मिलती हैं। जो पेट को गैस, अपच की समस्या से बचाने का काम करते हैं। ये पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने में मददगार है।
वजन घटाने में बड़ा कारगर
अगर आप गर्मियों में वजन कम करना चाहते हैं, तो मखाना एक बेहतरीन स्नैक ऑप्शन हो सकता है। यह लो-कैलोरी और हाई-फाइबर फूड है, जो भूख को नियंत्रित करता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।
इसमें सैचुरेटेड फैट न के बराबर होता है, जिससे यह हेल्दी वेट लॉस में मदद करता है। आप इसे हल्का भूनकर नमक और काली मिर्च के साथ खा सकते हैं।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है
गर्मियों में मखाना खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है क्योंकि मखाने में सोडियम कम और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती हैं। इसलिए हाई बीपी वाले मरीजों को इसका सेवन जरुर करना चाहिए।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
त्वचा को ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है
गर्मियों में त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है, लेकिन मखाने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसे स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स और अमीनो एसिड्स त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं, जिससे झुर्रियां और पिगमेंटेशन कम होता है। अगर आप नेचुरली ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो मखाना अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
