अलसी के बीज कब और कितना खाएं, हेल्दी हार्ट और बालों के लिए बेहतरीन, और हैं कई फ़ायदे
अलसी के बीज का सेवन न सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करता है बल्कि इसके नियमित सेवन से सेहत को अद्भुत लाभ भी मिलते हैं। ऐसे में आज आइए अलसी के बीज को डाइट प्लान में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
अलसी के बीज खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Soaked Flax Seeds Benefits : पोषक तत्वों से भरपूर अलसी के बीज का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। ये शरीर के लिए जरूरी कई विटामिन और मिनरल्स, डाइट्री फाइबर, ओमेगा-3,6 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इनमें प्रोटीन भी अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं।
यही कारण है, कि अलसी के बीज का सेवन न सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करता है बल्कि इसके नियमित सेवन से सेहत को अद्भुत लाभ भी मिलते हैं। ऐसे में आज आइए अलसी के बीज को डाइट प्लान में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।
अलसी के बीज खाने के फायदे :
सम्बंधित ख़बरें
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Chickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Breastfeeding Diet: स्तनपान कराने वाली मांएं भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
पेट से जुड़ी समस्या
अलसी के बीज आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अलसी के बीज का सेवन कर सकते हैं।
बालों के लिए फायदेमंद
अलसी के बीज का सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप बालों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो अलसी के बीज खाने से आपको बालों से जुड़ी समस्या से निजात मिल सकती है।
डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद
डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी अलसी के बीज फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा अलसी के बीज खाने से आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। इसलिए आपको लिमिट में रहकर ही अलसी के बीज का सेवन करना चाहिए।
हार्ट के लिए फायदेमंद
अलसी के बीज का सेवन करने से हार्ट हेल्दी होता है। यह दिल की सेहत को दुरुस्त करता है। इसके लिए आप अलसी के बीजों को पीसकर पानी में मिलाकर पी लें। अलसी के बीज के पानी का सुबह सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद है।
वजन कम करें
अलसी बीज के सेवन से वजन कम होता है। यह ओमेगा फैट और फाइबर का एक उच्च स्रोत है। पोषक तत्वों के उचित अवशोषण के लिए बेहतर होगा कि अलसी के बीज के पाउडर का सेवन किया जाए।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
डाइट प्लान में शामिल करने का सही तरीका
अलसी के बीज आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप एक दिन में एक से दो टेबलस्पून अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। आप अलसी के बीजों को भूनकर अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पानी में भिगोकर भी अलसी के बीजों का सेवन किया जा सकता है।
