Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रोज़ दो अंडे का क्या है फंडा, जानिए ठंड के दिनों में अंडे खाने से होने वाले फ़ायदे

अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। अगर आप सर्दियों में सुबह 21 दिन तक लगातार उबले हुए अंडे खाते हैं, तो इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हो सकते हैं।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Nov 26, 2024 | 04:05 PM

ठंड के दिनों में अंडे खाने से होने वाले फ़ायदे

Follow Us
Close
Follow Us:

Egg Benefits: अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। ब्रेकफास्ट में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला अंडा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप सर्दियों में सुबह 21 दिन तक लगातार उबले हुए अंडे खाते हैं, तो इसके एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हो सकते हैं।

अंडे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिससे आप अपने दिन की बेहतरीन शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा, उबले हुए अंडे उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

ठंड के मौसम में सुबह 21 दिन तक लगातार उबले हुए अंडे खाने के फायदे

बालों के लिए फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अंडे में महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-A पाए जाते हैं, जो त्वचा, आंखों और बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

वजन करता है कंट्रोल

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो अपनी डाइट में उबले अंडे शामिल कर कर सकते हैं। अंडे आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं।

दूर होती है विटामिन-D की कमी

सर्दियों में शरीर को भरपूर मात्रा में धूप न मिलने से विटामिन-D की कमी हो सकती है। इसका सीधा असर हड्डियों पर पड़ता है। अंडे का सेवन करने वालों में ये समस्या नहीं होती है।

मजबूत बनती है इम्यूनिटी

अंडे में नेचुरल रूप से जिंक भरपूर मात्रा में होता है, जो सामान्य सर्दी-जुकाम और फ्लू से लड़ने में मदद करता है। इनमें B6 और B12 जैसे आवश्यक विटामिन भी होते हैं, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

दिमाग तेज होता है

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अंडे खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें विटामिन-B12, B6, फॉलिक एसिड और जिंक जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो दिमाग का स्वास्थ्य रखने में मदद करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका दिमाग तेज और निरोगी बना रहे तो रोजाना एक अंडे का सेवन जरूर करें।

आयरन की कमी को दूर करता है अंडा

अंडा खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती हैं। अंडे में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक बड़े आकार का अंडा लगभग 0.6 mg आयरन होता है यह वयस्कों की रोजाना आयरन की आवश्यकता का लगभग 6 प्रतिशत हिस्सा है। बता दें, अंडे खाकर हम अपने शरीर को पर्याप्त आयरन की आपूर्ति कर सकते हैं।

 

Benefits of eating eggs in winter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2024 | 04:05 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

गोल्डन गर्ल नूपुर का भिवानी में भव्य स्वागत! अब नजर कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स पर

2

‘उनकी दूरदृष्टि से बदली…’, अयोध्या में ध्वजारोहण से पहले PM-CM की साधु-संतों ने की सराहना

3

कुंभमेला वृक्ष कटाई विवाद पर जनसुनवाई में गरमाया माहौल, मंत्री महाजन के ‘फैसले’ पर विवाद

4

खुद करेंगे नहीं, दूसरों को भी नहीं करने देंगे! NMC ने शुरू किया सड़क का निर्माण तो PWD ने रोक दिया

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.