Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

होर्मुज में भारतीय नाविक की मौत पर भड़का भारत, केंद्र सरकार ने ईरानी राजदूत को किया तलब

India Summons Iranian Diplomat: होर्मुज में ईरान द्वारा UAE के तेल टैंकरों पर किए गए मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है। भारत सरकार ने कड़ा विरोध जताते हुए ईरानी राजदूत को तलब किया है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 14, 2026 | 12:16 PM

भारत ने ईरानी राजनयिक को तलब किया, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

India Summons Iranian Diplomat After Indian Sailor Killed: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमलों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। इस हमले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है। भारत सरकार ने इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए राजनयिक स्तर पर कड़ा रुख अपनाया है।

भारत ने ईरानी राजदूत को तलब किया

भारतीय नाविक की मौत और अन्य क्रू सदस्यों के घायल होने की खबर के बाद, नई दिल्ली में केंद्र सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने नई दिल्ली में तैनात ईरान के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन, मोहम्मद जवाद होसैनी को तलब किया।

भारतीय अधिकारियों ने तेल व्यापार के इस प्रमुख जलमार्ग से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर किए गए हमलों के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। यह कदम स्पष्ट करता है कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Gummidipoondi Boiler Blast: तमिलनाडु के स्टील प्लांट में फटा बॉयलर, एक मजदूर की मौत और चार घायल

हमारी हिट लिस्ट में है यह जगह… ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव, ईरान के परमाणु ठिकाने पर फिर हमले के संकेत

Nepal Protest News: नेपाल में बालेन शाह सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश, युवक के आत्मदाह पर भड़की जनता

Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम नाव हादसे में 15 भारतीयों के शव मुंबई पहुंचे, नाव का कैप्टन गिरफ्तार

#WATCH | Delhi: Iranian diplomats including Deputy Chief of Mission (DCM) Mohammad Javad Hosseini, who were summoned by Ministry of External Affairs, over recent attack on merchant vessels in Hormuz, leave from MEA An Indian sailor was killed, six others were wounded in Iranian… pic.twitter.com/BUTEFblCdO — ANI (@ANI) July 14, 2026

मोम्बासा और अल बहिया बने निशाना

UAE के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, सोमवार देर रात यह हमला ओमान के निकट होर्मुज के दक्षिणी नौवहन मार्ग पर हुआ। ईरान की ओर से ‘मोम्बासा’ और ‘अल बहियाह’ नाम के दो राष्ट्रीय टैंकरों पर दो क्रूज मिसाइलें दागी गईं। मिसाइल लगने के कारण दोनों जहाजों में भीषण आग लग गई, जिससे संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, बाद में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन जानमाल की हानि को रोका नहीं जा सका।

हताहतों की जानकारी और क्षेत्रीय तनाव इस हमले में ‘मोम्बासा’ टैंकर पर सवार एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई। इसके अलावा, आठ अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से छह भारतीय और दो यूक्रेन के नागरिक शामिल हैं। घायलों में से चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। UAE ने इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन और गंभीर आक्रमण करार दिया है।

यह भी पढ़ें:- हमारी हिट लिस्ट में है यह जगह… ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव, ईरान के परमाणु ठिकाने पर फिर हमले के संकेत

फिर से ईरानी जहाजों की नाकेबंदी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज में ईरानी जहाजों की नाकेबंदी फिर से लागू करने और सुरक्षित मार्ग के बदले 20 प्रतिशत टैक्स वसूलने का ऐलान किया है। अमेरिका भी ईरान पर लगातार हमले कर रहा है। इस तनाव की कीमत निर्दोष नाविकों को चुकानी पड़ रही है। आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी इस अस्थिरता के बीच अब तक कुल 11 भारतीय नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले महीने भी एक हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हुई थी।

India summons iranian diplomat after indian sailor killed in hormuz

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 12:16 PM

Topics:  

  • India
  • Iran
  • Strait of Hormuz
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.