गर्मी के मौसम में मिट्टी के मटके का पानी पीने के फ़ायदे तो जान लीजिए, भूल जाएंगे फ़्रिज का पानी

गर्मी के मौसम में मिट्टी के मटके का पानी पीना कई तरह से फायदेमंद होता है। मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है, आज हम आपको इस मिट्टी के मटके में पानी पीने से होने वाले फायदे के बारे में बताते हैं।
गर्मी के मौसम में मिट्टी के मटके का पानी पीने के फ़ायदे तो जान लीजिए, भूल जाएंगे फ़्रिज का पानी
मटके में पानी पीने से होने वाले फायदे जानिए (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Matka Water Vs Ice Water: गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। ज्यादातर लोग प्यास बुझाने के लिए फ्रिज का ठंडा पानी पीना ज्यादा पसंद करते है। लेकिन, एक्सपर्ट्स के अनुसार, फ्रिज का ठंडा पानी के मुकाबले में मटके का पानी स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

बता दें, कि आज भी कई लोग मटके का पानी पीना पसंद करते है। साथ ही आपको बता दें कि ये पानी हमारे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है  तो आज हम आपको इस मिट्टी के मटके में पानी पीने से होने वाले फायदे के बारे में बताते हैं।

मटके में पानी पीने से होने वाले फायदे जानिए :

पेट को रखता दुरुस्त

मटके का पानी पीने से पेट यानी हाजमा ठीक रहता है, कब्ज की समस्या का निवारण होता है साथ ही भूख भी बढ़ती है। लगातार मटके के पानी का सेवन करने से आपके पाचन तंत्र में सुधार हो सकता है। मटके में रखा हुआ पानी पेट का दर्द कम करने में मददगार साबित होता है।

खासी जुकाम से बचाव

आपको बता दें कि, मटके का पानी हमें खासी जुकाम से भी राहत देता है, यह हमारी ऊर्जा में वृद्धि करता है और साथ ही हमें हाइड्रेट भी रखता है, पर यह ध्यान में रखना की पानी को मटके में रखने से पहले उसे अच्छे तरीके से साफ कर लें ताकि उसमे लगी धुल मिट्टी हमारे पेट में ना जाने पाए।

बीपी रहेगा कंट्रोल

बता दें, मटके में रखे पानी को पीने से रक्त प्रवाह में सुधार हो सकता है। मटके में रखा पानी रक्त्चाप को नियंत्रित करने में मदद करता है साथ ही ह्रदय के रोगो को कम करता है। मटके का पानी ना बहुत ज्यादा गर्म और ना ही बहुत ज्यादा ठंडा होता है। इसलिए ये बीपी को कंट्रोल रखने में काफी अच्छा माना जाता है।

मिट्टी का पानी होता है शुद्ध

मिट्टी पानी को शुद्ध करने का काम भी करती है। ऐसे में मटके का पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। मटके के पानी में सभी जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व मिलते हैं। ऐसे में अगर पानी में कुछ गंदगी या फिर विषैले पदार्थ होते हैं तो मिट्टी उसे सोखकर पानी को शुद्ध कर देती है। साथ ही मटके के पानी का स्वाद भी आपको जरूर पसंद आएगा।

हीट स्ट्रोक यानी लू से बचाव 

आपको बता दें, मटके का पानी पीने से हीट स्ट्रोक से बचाव भी होता है। मटके का पानी आपके शरीर को भरपूर रूप से खनिज और विटामिन प्राप्त होता है, जो हीट स्ट्रोक के खतरों को कम कर सकता है। साथ ही यह शरीर की गर्मी को भी शांत करता है। अगर आप अपने शरीर के तापमान को कम करना चाहते हैं, तो मटके के पानी का सेवन करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com