नंगे पैर मॉर्निंग वॉक करने से मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, जानिए और शुरू करें

मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हालांकि अगर आप सुबह-सुबह नंगे पैर घास पर टहलेंगे, तो इससे शरीर और दिमाग को ढेरों फायदे मिल सकते है। ऐसा करना हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना गया है।
नंगे पैर मॉर्निंग वॉक करने से मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, जानिए और शुरू करें
नंगे पैर मॉर्निंग वॉक करने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Barefoot Morning Walking : सेहत के लिए टहलना बेहद फायदेमंद होता है। ये तो आप जानते ही है। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग अक्सर अच्छे और आरामदायक जूते पहन कर वॉक करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह नंगे पांव टहलना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा नंगे पांव चलने के लिए कहते है। क्या सचमुच ऐसा है या फिर सिर्फ सुनी-सुनाई बातें। ऐसे में आइए जानते हैं नंगे पैर मॉर्निंग वॉक करने के फायदे-

नंगे पैर मॉर्निंग वॉक करने के फायदे

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हम सभी की बॉडी में इलेक्ट्रिक एनर्जी होती है। जब नंगे पैर जमीन पर चलते हैं तो जमीन की इलेक्ट्रिक एनर्जी शरीर में पहुंचने लगती है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और कई बीमारियां दूर होने लगती है। इसलिए हर दिन नंगे पांव टहलना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

आपको बता दें, नंगे पैर वॉक करने से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जब हम जूते पहनते हैं, तो ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट आ सकती है, लेकिन नंगे पैर चलने से पैरों में खून का बहाव ज्यादा होता है, जिससे शरीर के अन्य हिस्सों में भी ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचने में मदद मिलती है।

मूड और एनर्जी का लेवल बेहतर होता है

नंगे पैर चलने से ताजगी का एहसास होता है और मूड में अच्छा होता है। जब आप जमीन के संपर्क में होते हैं, तो आपके शरीर में एक एंटी-ऑक्सिडेंट प्रभाव पड़ता है, जिससे आपकी एनर्जी का लेवल बढ़ता है और तनाव कम होता है।

संतुलन और को-ऑर्डिनेशन में सुधार

नंगे पैर चलने से आपके शरीर के संतुलन में सुधार होता है। यह आपकी मांसपेशियों को बेहतर तरीके से काम करने का मौका देता है, जिससे आपका को-ऑर्डिनेशन और संतुलन दुरुस्त रहता है। यह एक बेहतरीन प्रैक्टिस है, खासकर उन लोगों के लिए जो उम्र के साथ संतुलन में परेशानी महसूस करते है।

नेचुरल हेल्थ थेरेपी

पैरों के नीचे शरीर के अंगों के लिए सेंसेटिव पॉइंट बिंदु होते हैं, जिन्हें एक्यूप्रेशर कहते है। नंगे पैर चलने से इन पर दबाव पड़ता है, जिससे शरीर के अलग-अलग अंगों को फायदा होता है। इससे मानसिक शांति मिलती है और तनाव भी कम होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com