करेले के फायदे तो बहुत हैं, लेकिन इन 5 चीजों के साथ खाने से हो सकता है नुकसान
करेले का स्वाद कड़वा होता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिन्हें कुछ चीजों के साथ खाने में ये शरीर में नेगेटिव तरीके से रिएक्ट कर सकते हैं। इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
करेला के साथ इन 5 चीजों का सेवन करने से बचें(सौ.सोशल मीडिया)
Foods To Avoid With Bitter Gourd: औषधीय गुणों से भरपूर करेला खाने में भले ही कड़वा लगता है, लेकिन सेहत के लिए ये बड़ा फायदेमंद है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज कंट्रोल से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक के लिए ये आपकी मदद करता है।
वहीं दूसरी तरफ क्या आप जानते हैं कि, करेला खाते वक्त कुछ चीजों को अगर साथ खा लिया जाए तो फायदे के जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है? जी हां, कुछ फूड कॉम्बिनेशन्स करेले के असर को उल्टा कर देते है। ऐसे में आइए जानते हैं वो 6 चीजें जिन्हें करेले के साथ नहीं खाना चाहिए-
करेला के साथ इन 5 चीजों का सेवन करने से बचें
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Special Bhutte Ka Kees: बारिश में लें इंदौरी स्वाद का मजा, नोट करें भुट्टे के कीस की आसान रेसिपी
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
Monsoon Health Tips: मॉनसून में बार-बार पड़ते हैं बीमार? कहीं आपकी थाली में तो नहीं है इन 5 चीजों की कमी
Healthy Indian Snacks: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 7 भारतीय स्नैक्स, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
दही और करेला
दही और करेला दोनों को एकसाथ नहीं खाना चाहिए। इन्हें एकसाथ खाने से पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे गैस, सूजन और पेट दर्द हो सकते हैं। यह कॉम्बिनेशन शरीर में बैलेंस बिगाड़ सकता है।
कटहल और करेला
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, कटहल और करेला दोनों को भी एकसाथ नहीं खाना चाहिए। इन्हें एकसाथ खाने से पेट में भारीपन, गैस और अपच की समस्या हो सकती हैं। जिन लोगों को पेट संबंधी समस्याएं होती हैं, वे इससे दूर ही रहें।
नींबू और करेला
बता दें, नींबू और करेला भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और करेला भी औषधीय गुणों से भरपूर हैं। लेकिन दोनों को एकसाथ खाना करेले के औषधीय गुणों को कम कर देता है और पेट में एसिड लेवल को बढ़ा सकता हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
दूध और करेला
करेले के तुरंत बाद या साथ में दूध पीने से पाचन गड़बड़ हो सकता हैं। इससे पेट में गैस, अपच और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। करेला और दूध का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए ठीक नहीं हैं।
अचार और करेला
अचार वैसे ही मसालेदार और खट्टा होता हैं। अगर इसे करेले के साथ खाया जाए तो पेट में एसिडिटी और जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। खासतौर पर जिनका पाचन कमजोर है, उन्हें इस बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए।
