Marijuana benefits in hindi: केवल नशे के लिए नहीं सेहत के फायदेमंद होता है गांजा, जानिए
Marijuana Side effects in hindi: हालिया स्टडी ने बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसमें गांजे के सेवन को कई बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए फायदेमंद बताया है। दिल की बीमारी से लेकर दिमाग की बीमारियों के लिए है।
- Written By: दीपिका पाल
गांजा के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Marijuana Side effects in hindi: अच्छी सेहत के लिए स्वच्छ खानपान और बेहतर जीवनशैली रखने की आवश्यकता होती है। कई चीजों का सेवन सेहत के लिहाज से फायदेमंद होता है लेकिन कई सेहत पर दुष्प्रभाव डालने का काम करती है। आज हम गांजा या मरिजुआना के बारे में बात कर रहे है इसे हमेशा से नशे के पदार्थ की श्रेणी में रखा जाता रहा है लेकिन हालिया स्टडी ने बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसमें गांजे के सेवन को कई बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए फायदेमंद बताया है। दिल की बीमारी से लेकर दिमाग की बीमारियों के लिए गांजे के सेवन से होने वाले फायदे बताए गए है।
जानिए क्या कहती है रिसर्च स्टडी
यहां पर नॉटिंघम यूनिवर्सिटी की रिसर्च के अनुसार बताया गया कि, गांजा का सेवन करने से नींद की कमी और बैचेनी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अलावा गहरी नींद के लिए गांजा अच्छा माना गया है। इसके अलावा एक अन्य रिसर्च के अनुसार, गांजा दिमागी स्ट्रोक को रोकने में भी बहुत असरदार है। उनके अनुसार गांजा स्ट्रोक के असर को दिमाग के कुछ हिस्सों में ही सीमित कर देता है। जिससे मस्तिष्क को नुकसान नहीं पहुंचता है।
बता दें कि,यूरोपियन जर्नल ऑफ गेस्ट्रोलॉजी एंड हेप्टोलॉजी के अनुसार गांजे के इन फायदों को देखते हुए कई मरीजों का इलाज किया गया था। जिसमें करीब 86 प्रतिशत मरीजों का इलाज सफल हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Pregnancy Yoga Tips: प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो इन योगासनों को अपनी डेली रूटीन का बनाएं हिस्सा
Healthy Aging Tips: सोने से पहले डिनर और नींद के बीच रखें इतना गैप, दिमाग और शरीर दोनों को मिल सकते हैं फायदे
World Hepatitis Day 2026: प्रेग्नेंसी में हेपेटाइटिस मां और शिशु दोनों के लिए बन सकता है खतरा, जानें जरूरी बात
कमजोर इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत! तुलसी, नीम समेत ये 5 पत्तियां सेहत के लिए नहीं हैं किसी वरदान से कम
जानिए इसके और भी फायदे
यहां पर गांजा का सेवन करने से कई सारे फायदे मिलते है जिसके बारे में आपको जानकारी शायद ना हो।
1- मिर्गी के दौरे को करें कम
यहां पर रिसर्च में बताया गया है कि, गांजे में मिलने वाले तत्व मिर्गी के दौरे को भी टाल सकते हैं। दरअसल गांजे में कैनाबिनॉएड्स कंपाउंड पाया जाता है, जो दिमाग को रिलैक्स महसूस कराता है। यह दिमाग में आराम देने वाली कोशिकाओं को एक साथ जोड़ने का काम करता है।
2- नर्व्स डैमेज के दर्द में आराम
बताया जाता है कि, नर्व्स डैमेज वाले दर्द के निवारण के लिए गांजे का सेवन करना चाहिए। शुगर से कई लोगों के हाथ वे पैर में जलन होती है। उसके लिए यह फायदेमंद होता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
3-इम्यूनिटी बढ़ाएं
गांजे का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।साउथ कैरोलिना यूनिवर्सिटी की रिसर्च के अनुसार गांजा में मिलने वाला टीएचसी इम्यून सिस्टम के कमजोर होने से हाने वाली ऑटोइम्यून डिसीज से बचाता है।
