सर्दियों में इन 5 आदतों को अपना लीजिए आप, शरीर को करेगा डिटॉक्स और सालभर दवा से रहेंगे दूर
Boost Immunity in Winter: सर्दियों में आयुर्वेदिक आदतें अपनाकर शरीर को साल भर स्वस्थ रखा जा सकता है। जानिए सही दिनचर्या, खानपान और नींद के नियम जो आपको दवा से दूर रखें।
- Written By: दीपिका पाल
सर्दियों में अपनाएं ये 5 आदतें (सौ. सोशल मीडिया)
Winter Ayurvedic Habits: जनवरी का महीना चल रहा है इस मौसम में शरीर को स्वस्थ रखना जरूरी होता है। सर्दी का तापमान ठंडा-गर्म रहने से शरीर पर इसके नुकसान देखने के लिए मिलता है। सर्दियों में खानपान के प्रति सजग रहना भी जरूरी होता है। सर्दियों में हरी सब्जियां और मौसमी फलों के सेवन करने पर जोर दिया जाता है। सर्दियों में खाना आसानी से बच जाता है इसका कारण पाचन शक्ति तेज होती है।
सर्दियों के मौसम में अकड़न और जकड़न का मौसम होता है। आयुर्वेद सर्दियों को तैयारियों का महीना मानता है। इस मौसम में कुछ चंद उपायों से शरीर को साल भर के लिए तैयार किया जा सकता है। आपको कुछ आदतों के बारे में बता रहे है जो आपके लिए जरूरी होती है।
सर्दियों में स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें
सर्दियों के मौसम में आपको स्वस्थ रहने के लिए कुछ आदतों को अपनाना चाहिए, जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
विनोद कांबली की सेहत पर संकट, दिमाग में क्लॉट और स्ट्रोक का खतरा! अब सचिन तेंदुलकर बने अपने दोस्त का सहारा
सुई नहीं, अब सांस से होगी डायबिटीज की जांच, नागपुर यूनिवर्सिटी का नया आविष्कार, UK पेटेंट का मिला सम्मान
सावधान! गर्मियों में ज्यादा पानी है खतरे की घंटी! शरीर में हो सकती है इन 2 चीजों की कमी
Weight Loss Mistakes: वजन घटाने के चक्कर में कहीं किडनी तो खराब नहीं कर रहे आप? जानें गर्म पानी के छिपे खतरे
1- रात में आराम करना जरूरी
सर्दियों के मौसम में आपको हड्डियों की मजबूती करना बेहद जरूरी होता है। अगर आप ठंडे मौसम में रात के समय सही तरीके से सो जाते है तो हड्डियां मजबूत होने के साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। रात के समय बेसमय कुछ खाना या पीना शरीर को दोबारा काम पर लगा देता है, जिससे शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता। सर्दियों में शरीर तेजी से मरम्मत करता है।
2- देर रात खाने और पीने से बचें
सर्दियों में आप देर रात कुछ खाने और पीने से जरूर बचें। देर रात कुछ खाने और ठंडा पानी पीने से परहेज करना चाहिए। ये कुछ आदतें शरीर को साल भर बीमार रखने के लिए काफी हैं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर गहरा असर पड़ता है।
3-सही खानपान
सर्दियों में आपको सही खानपान रखना बेहद जरूरी होता है। इसमें भरपूर हरी सब्जियों का सेवन आयरन, कैल्शियम और खनिजों की पूर्ति करता है और शरीर को पोषण और मजबूती देता है। इसके अलावा सर्दियों में अगर आप सुबह और दोपहर पौष्टिक भोजन करते है तो शरीर को पोषण मिलता है और सूर्य ढलने के साथ सब्जियों का सूप का सेवन करना फायदेमंद है।
4-तला, चटपटा और मसालेदार खाने से बचें
सर्दियों के मौसम में आपको तले और चटपटे भोजन को खाने से बचना चाहिए। यहां पर बात करें तो, सर्दियों में पाचन शक्ति तेज होती है और बार-बार भूख लगती है। अपनी भूख को मिटाने के लिए लोग तला, चटपटा और मसालेदार भोजन का सेवन करते हैं, जो पेट पर जलन पैदा करता है और पाचन अग्नि का ज्यादा इस्तेमाल भी होता है। अगर आप कम मसालेदार खाना खाते है तो पाचन को बेहतर होता है।
ये भी पढ़ें- मेंटल पीस और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है सूर्य नमस्कार, युवा दिवस पर जानिए इसे करने के फायदे
5- सोने की आदत सही करें
सर्दियों के मौसम में सोने की आदत को सही रखना जरूरी होता है। कई लोगों को लगता है कि सिर्फ रात के समय देर से सोने के ही नुकसान होते हैं, लेकिन देर से उठना भी सेहत के लिए खतरा है। इसके अलावा रात के समय में आप देर से सोते है और सुबह देर से उठने पर कब्ज की समस्या होती है और फोकस की कमी देखी जाती है। वो चीजों को ज्यादा भूलते हैं। इसलिए सर्दियों में सही समय के जरिए अपनी याद्दाश्त को मजबूत बनाया जा सकता है।
आईएएनएस के अनुसार
