फरीदाबाद में बड़ा हादसा, मकान का छज्जा गिरने से तीन भाई-बहनों की मौत
पुलिस ने शनिवार को दर्दनाक हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वह तीनों छज्जे के नीचे बैठे थे, छज्जा जर्जर था और बारिश होने से ढह गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है
- Written By: अंजू वशिष्ठ
मकान का छज्जा गिरा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में बारिश में बड़ा हादसा हो गया। एक हादसे में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों ने अपनी जांच गंवा दी। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सीकरी गांव में एक मकान का छज्जा गिरने से तीन भाई-बहनों की मौत हो गई।
पुलिस ने शनिवार को दर्दनाक हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वह तीनों छज्जे के नीचे बैठे थे, छज्जा जर्जर था और बारिश होने से ढह गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
मकान मालिक ने की लापरवाही
बताया जा रहा है कि मकान की हालत खराब होने के बावजूद उसने मकान किराए पर दिया था। पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों भाई-बहनों की पहचान आकाश (10), मुस्कान (8) और आदिल (6) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार देर शाम छज्जे के नीचे बैठे थे।
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
भंडारा में 245 किलो गांजा जब्त, सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स और पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मलबे के नीचे दबे मासूम
पुलिस ने बताया कि इलाके में देर शाम बारिश हुई थी और इसी कारण छज्जा ढह गया। पुलिस ने बताया कि इलाके के लोग बच्चों को बचाने के लिए भागे, लेकिन छज्जा गिरने से वहां बहुत सारा मलबा इकट्ठा हो गया था और बच्चे उसके नीचे दब गए थे।
ये भी पढ़ें- मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में छठवां आरोपी अरेस्ट
इसके बाद मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बच्चों के पिता धर्मेंद्र कुमार ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।
फरीदाबाद के सेक्टर-58 पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मकान मालिक के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। हादसे में पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार के शेखपुरा का है।
ये भी पढ़ें- पश्चिमी दिल्ली में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फरीदाबाद के सेक्टर 58 पुलिस थाने के प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा, ”मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हम उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
