धनतेरस की रात खूनी खेल: पार्किंग विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की हत्या, भतीजे की शादी के लिए आए थे

Faridabad Crime News: फरीदाबाद में शुक्रवार की रात टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की हत्या कर दी गई। वह 24 नवंबर को निर्धारित भतीजे की शादी के लिए सिंगापुर से आए थे।
tech mahindra asia head
परमजीत धनखड़, टेक महिंद्रा के एशिया हेडसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • फरीदाबाद में टेक महिंद्रा कंपनी के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की हत्या

  • पड़ोसी मोनू शर्मा ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी

  • परमजीत को 9 गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Tech Mahindra Asia Head Murder: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-21C में धनतेरस की रात एक चौंकाने वाली घटना हुई। टेक महिंद्रा कंपनी के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की उनके पड़ोसी मोनू शर्मा ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से करीब 15-16 राउंड फायरिंग की, जिसमें से 8-9 गोलियां परमजीत को लगीं। वे मौके पर ही दम तोड़ गए।

पार्किंग एरिया बना विवाद का कारण

घटना मकान नंबर 641 में हुई। परमजीत पहली मंजिल पर रहते थे, जबकि मोनू शर्मा तीसरी मंजिल पर। दोनों परिवारों के बीच पहले से पार्किंग और कुत्ते को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, मोनू अक्सर अपने कुत्ते को पार्किंग एरिया में शौच करवाते थे, जिसका परमजीत का परिवार विरोध करता था। शुक्रवार रात करीब 8 बजे परमजीत जिम से लौटे। पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर मोनू ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

सिंगापुर से लौटे थे भारत

परमजीत धनखड़ सिंगापुर में रहते थे और वहां टेक महिंद्रा से जुड़े थे। वे अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए महज दो दिन पहले फरीदाबाद लौटे थे। उनकी शादी 24 नवंबर को निर्धारित है। उनकी पत्नी, बेटा और बेटी भी परिवार के साथ रहती हैं। मूल रूप से हिसार के रहने वाले परमजीत एक नामी प्रोफेशनल थे।

tech mahindra asia head
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: लापरवाह पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, चार लाइन हाजिर, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

पुलिस की टीम कार्रवाई में जुटी

वारदात के बाद आरोपी मोनू शर्मा अपने परिवार के साथ फरार हो गया। सूरजकुंड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाली कारतूस बरामद किए। क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और परमजीत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

tech mahindra asia head
इंदौर में लव मैरिज से नाराज नाबालिग ने जीजा की चाकू मारकर की हत्या, भजन कीर्तन के दौरान किया हमला

छापेमारी कर रही पुलिस

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार कहा-सुनी हो चुकी थी, लेकिन इतनी भयानक घटना किसी ने नहीं सोची थी। यह मामला छोटी-छोटी बातों पर बढ़ते विवाद और लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग की गंभीरता को उजागर करता है। पुलिस जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।