चंडीगढ़ में कांग्रेस की बैठक खत्म, गुटबाजी को लेकर भड़क उठे राहुल गांधी, नेताओं को दे दिया क्लियर मैसेज!
रायबरेली से सांसद और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने गुटबाजी को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
- Written By: अभिषेक सिंह
चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी की बैठक (सोर्स- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी बुधवार को हरियाणा दौरे पर थे। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ के तहत करीब 3 घंटे तक प्रदेश नेताओं और पर्यवेक्षकों की बैठक ली। करीब 8 महीने पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे।
राहुल गांधी ने सबसे पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सिरसा सांसद कुमारी शैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला समेत 17 वरिष्ठ नेताओं की बैठक ली। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक के बाद उन्होंने प्रदेश में पार्टी का संगठन खड़ा करने के लिए हाईकमान की ओर से नियुक्त 22 जिला पर्यवेक्षकों से मुलाकात की और उनका फीडबैक लिया।
संगठन मजबूत करने पर दिया जोर
इसके बाद दोपहर करीब 2.30 बजे वे कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। अब बैठक में क्या चर्चा हुई, इसे लेकर प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रसाद शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। लेकिन अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक राहुल ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं राहुल गांधी; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का तीखा पलटवार
‘मसीहा बनना है तो मुसलमान को बनाओ पार्टी अध्यक्ष’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर तीखा हमला
पेट्रोल-डीजल और पेपर लीक के खिलाफ नागपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, वैरायटी चौक पर नारेबाजी
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
आज HPCC मुख्यालय, चंडीगढ़ में लोकसभा में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें संगठन सृजन अभियान को लेकर सार्थक चर्चा हुई। #संगठन_सृजन_अभियान pic.twitter.com/5u5rw8a7Lf — Deepender Singh Hooda (@DeependerSHooda) June 4, 2025
राहुल गांधी ने जाहिर की नाराजगी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस का 11 साल से कोई संगठन नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण गुटबाजी है। वरिष्ठ नेताओं में आपसी कलह के कारण ही कांग्रेस को 2024 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस हार पर राहुल गांधी ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की और इसे खत्म करने को लेकर स्पष्ट संदेश दिया है।
मध्य प्रदेश में भी दी थी नसीहत
राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में जमीनी स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ छह घंटे बिताए और चार अहम बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी और उनकी सलाह पर अमल करने में कोई कोताही नहीं बरती।
