Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी ने शाहरुख खान की ‘डंकी’ को बनाया हरियाणा चुनाव का मुद्दा, देखें ये वीडियो

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शाहरुख खान की फिल्म डंकी का हरियाणा चुनाव का मुद्दा बनाया है। कांग्रेस नेता ने मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा है। हरियाणा में बेरोजगारी की समस्या को लेकर मंगलवार को राहुल गांधी ने भाजपा से सवाल किया।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Sep 24, 2024 | 01:11 PM

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शाहरुख खान की फिल्म डंकी का हरियाणा चुनाव का मुद्दा बनाया है। कांग्रेस नेता ने मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा है। हरियाणा में बेरोजगारी की समस्या को लेकर मंगलवार को राहुल गांधी ने भाजपा से सवाल किया। कहा कि, आखिर राज्य के युवा डंकी होने पर मजबूर क्यों हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनते ही एक ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी जिसमें युवाओं को सपनों के लिये अपनों से दूर नहीं होना पड़ेगा।

राहुल गांधी ने अपने हालिया अमेरिकी दौरे पर भारत से अमेरिका जाने वाले कुछ लोगों से मुलाकात की थी। इनमें से एक अमित नामक एक युवक भी थे जिनके परिवार से कांग्रेस नेता ने गत शुक्रवार को करनाल जाकर मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए पोस्ट किया, क्यों डंकी हुए हरियाणा के युवा?

ये भी पढ़ें:-आस्था से फिर हुआ खिलवाड़! तिरुपति मंदिर के लड्डू में चर्बी के बाद अब मिला तंबाकू

सम्बंधित ख़बरें

हरियाणा में पत्नी ने प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को मार डाला, हैरान कर देगी वजह

हरियाणा में पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम: ISI के दो जासूस गिरफ्तार, हो सकते है चौंकाने वाले खुलासे

फरीदाबाद में दो गुटों में पत्थरबाजी, महिलाओं और बच्चों समेत कई घायल, देखें VIDEO

बलात्कारी राम रहीम सजा काट रहा या मौज? फिर 40 दिन की पैरोल पर आएगा बाहर, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी

राहुल गांधी ने आगे लिखा, भाजपा द्वारा फैलाई गई बेरोजगारी की बीमारी की कीमत लाखों परिवार अपनों से दूर हो कर चुका रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका यात्रा के दौरान हरियाणा के उन युवाओं से मुलाकात हुई जो घर परिवार से दूर खुद को पराए मुल्क में खपा रहे हैं। भारत लौटने पर जब उनके परिवार से मिला तो उनकी आंखें दर्द से छलक उठीं।

क्यों Dunki हुए हरियाणा के युवा? भाजपा द्वारा फैलाई गई ‘बेरोज़गारी की बीमारी’ की कीमत लाखों परिवार अपनों से दूर हो कर चुका रहे हैं। अमेरिका यात्रा के दौरान हरियाणा के उन युवाओं से मुलाकात हुई जो घर परिवार से दूर खुद को पराए मुल्क में खपा रहे हैं। भारत लौटने पर जब उनके परिवार… pic.twitter.com/553vzyoDEl — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 24, 2024

बेरोजगार युवाओं कंधे से राहुल साध रहे सियासत

अवसरों के अभाव ने बच्चों से उनके पिता को और बुजुर्गों से उनके बुढ़ापे के सहारे को दूर कर दिया है। राहुल ने आरोप लगाया कि 10 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा समेत देशभर के युवाओं से रोजगार के अवसर छीन कर उनके साथ घोर अन्याय किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि टूटे भरोसे और हारे मन से मजबूर हो कर युवा यातनाओं की यात्रा कर रहे हैं।

क्यों Dunki हुए हरियाणा के युवा? भाजपा द्वारा फैलाई गई ‘बेरोज़गारी की बीमारी’ की कीमत लाखों परिवार अपनों से दूर हो कर चुका रहे हैं। अमेरिका यात्रा के दौरान हरियाणा के उन युवाओं से मुलाकात हुई जो घर परिवार से दूर खुद को पराए मुल्क में खपा रहे हैं। भारत लौटने पर जब उनके परिवार… pic.twitter.com/553vzyoDEl — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 24, 2024

राहुल गांधी का इमोशनल कार्ड

राहुल गांधी ने कहा कि डाल से दूर हुए इन प्रवासी पंछियों को अगर अपने देश में, अपनों के बीच बस, जीविका कमाने का मौक़ा भी मिले, तो ये अपना वतन कभी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, हमारा संकल्प है कि कांग्रेस सरकार बनते ही हम हरियाणा में एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जिसमें युवाओं को सपनों के लिये अपनों से दूर नहीं होना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:-आतंकी साजिश के चलते NIA ने लिया बड़ा एक्शन, तमिलनाडु में 11 जगहों पर कर रही छापेमारी

डंकी क्या है

यहां ‘डंकी’ का मतलब अवैध तरीके से किसी दूसरे देश में जाने से है। जिसे, ‘डंकी फ़्लाइट’ भी कहा जाता है। यह एक खतरनाक आव्रजन रास्ता होता है। जिसका ज्यादातर इस्तेमाल कई भारतीय नागरिक अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में जाने के लिए करते हैं। हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म इस मुद्दे पर डंकी नाम से फिल्माया गया था।

Rahul gandhi targeted bjp on youth of haryana dunky

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2024 | 01:11 PM

Topics:  

  • Haryana
  • Haryana Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.