गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर पीएम मोदी कुरुक्षेत्र में, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
PM Modi: पीएम मोदी आज कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस व अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होंगे, कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।
- Written By: प्रिया सिंह
पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi in Kurukshetra on Guru Tegh Bahadur’s 350th Martyrdom Day: आज गुरु तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस है और इस अवसर पर कुरुक्षेत्र में बड़ा आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन कार्यक्रमों में विशेष रूप से शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति ने भव्य तैयारियां की हैं। प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।
पीएम मोदी का आगमन और कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी समागम और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेंगे। वे दोपहर करीब चार बजे ज्योतिसर पहुंचेंगे। यह उनका कुरुक्षेत्र का छठा दौरा है। प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से पिहोवा रोड पर बने करीब 170 एकड़ के विशाल समागम स्थल पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से गीता उपदेश स्थली तीर्थ परिसर में स्थित महाभारत अनुभव केंद्र जाएंगे। इस केंद्र का अवलोकन करने के बाद वे दो करोड़ रुपये की लागत से बने पंचजन्य स्मारक का उद्घाटन करेंगे। पूरा कार्यक्रम 15 से 20 मिनट का होगा।
गुरुद्वारा दर्शन और संबोधन
उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री समागम स्थल लौटकर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेकेंगे और कीर्तन श्रवण में शामिल होंगे। इसके बाद वे सभा को संबोधित करेंगे। संबोधन के बाद वे सड़क मार्ग से पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पहुंचेंगे, जहां वे लगभग 10 मिनट रुकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
उधमपुर बस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने की मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा
सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
पीएम मोदी के झालमुड़ी स्वाद ने कैसे बिगाड़ा हेमंत सोरेन का खेला? बंगाल में छिड़ गया नया सियासी संग्राम
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री ब्रह्मसरोवर पर चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में भी शामिल होंगे। रात के कार्यक्रम के अनुसार वे सांध्यकालीन महाआरती के दौरान उपस्थित रहेंगे, हालाकि स्वयं आरती नहीं करेंगे। मंत्रोच्चारण के बीच वे तीर्थ पूजन करेंगे। यह पूजन पंडित बलराम गौतम द्वारा कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: आज की ताजा खबर 25 नवंबर: अयोध्या राम मंदिर पर फहराएगी धर्मध्वजा, दुल्हन की तरह सजी रामनगरी
कुरुक्षेत्र से पीएम मोदी का पुराना संबंध
प्रधानमंत्री मोदी का कुरुक्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा है। वे पहली बार 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले यहां आए थे और चुनावी रैली को संबोधित किया था। इसके बाद वे 2019 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी पहुंचे। 2024 में भी उन्होंने थीम पार्क में रैली की थी। अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने कुरुक्षेत्र को कृष्णा सर्किट में शामिल कराया और केडीबी को 500 करोड़ रुपये का बजट मिला। अब वे 204 करोड़ के महाभारत अनुभव केंद्र और पंचजन्य स्मारक का उद्घाटन कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।
