बकरीद की नमाज से लौट रहे थे लोग, तभी शुरू हुआ खूनी खेल…नूंह में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प से मची अफरा-तफरी!
Bakrid clash Haryana: बकरीद की नमाज के बाद नूंह में गुट आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। हिंसक झड़प में गर्भवती महिला समेत 7 घायल हो गए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नूंह में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प (Image- Social Media)
Nuh Violence: हरियाणा के नूंह जिले में बिछौर थाना क्षेत्र के गांव सिंगार में बकरा ईद की नमाज के बाद पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच बवाल हो गया। यह बवाल देखते ही देखते कहासुनी से हिंसक झगड़े में बदल गया और दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में लगभग 6 से 7 लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा बिछौर थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुनहाना में भर्ती कराया गया है।
नूंह में दो गुटों में हिंसक झड़प
झड़प में घायल शाहरुख ने बताया कि उनका परिवार घर पर खाना खा रहा था। इस बीच दूसरे पक्ष के लोग प्लानिंग के साथ वहां पहुंचे और हमला कर दिया। पुरानी रंजिश की वजह से उनके परिवार को निशाना बनाया गया। इस हमले में उनके भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। साथ ही उनकी पांच महीने की गर्भवती भाभी को भी चोटें आई हैं। शाहरुख ने बताया कि बचाव करने आए कुछ अन्य लोगों पर भी हमला किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूपेंद्र हुड्डा बोले- यह युवाओं के संघर्ष की जीत, सरकार छात्रों से मांगे माफी
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
किसानों का ऐलान- पैदल पहुंचेंगे दिल्ली, सरकार ने मानीं दो मांगें फिर भी जारी रहेगा प्रदर्शन
आपसी रंजिश के चलते मारपीट
एक चश्मदीद खुर्शीद ने मीडिया को बताया कि बकरीद नमाज के बाद जब लोग अपने घर लौटे, उसी वक्त दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। इस घटना में कई लोग घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झड़प में कई लोग लोग घायल
खबरों के मुताबिक, अस्पताल ने बताया कि उनके पास आपसी झगड़े में घायल हुए 6 से 7 लोग उपचार के लिए पहुंचे थे। चिकित्सक के मुताबिक, घायलों के सिर, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें पाई गई हैं। कुछ लोगों के जबड़े में भी गंभीर चोट आई है, वहीं एक व्यक्ति का हाथ टूटने की बात सामने आई है। चिकित्सक ने बताया कि सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मंडीखेड़ा अस्पताल और नलहड़ मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- अमरावती में ऑफिस से 2.44 लाख की चोरी, CCTV तार काटकर फरार हुए चोर
इस मामले पर हरियाणा पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर नियमानुसार जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
