Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nikay Chunav : बडोली की रफ्तार पर अनिल विज का ब्रेक? पार्षद प्रत्याशियों की सूची से कटे समर्थकों के नाम तो नड्डा को कर दिया मेल

हरियाणा मोहन लाल बडोली और अनिल विज की तनातनी का एक और उदाहरण सामने आया है। यहां निकाय चुनाव के लिए भाजपा की ओर से जारी की गई सूची को लेकर ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने परेशानी खड़ी कर दी है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 15, 2025 | 04:38 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: हरियाणा मोहन लाल बडोली और अनिल विज की तनातनी का एक और उदाहरण सामने आया है। यहां निकाय चुनाव के लिए भाजपा की ओर से जारी की गई सूची को लेकर ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने परेशानी खड़ी कर दी है। अंबाला कैंट नगर परिषद के पार्षद प्रत्याशियों की सूची पर विज ने नाराजगी जताई है। सूत्रों के अनुसार अनिल विज के समर्थकों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जिससे वह नाराज हैं।

टिकट कटने के बाद आज सुबह उनके समर्थक विज के घर पहुंचे, जहां बैठक हुई। इस बैठक में विज ने कहा है कि वह सूची को होल्ड करवा देंगे। इस संबंध में उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को ई-मेल भी भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि यदि उनके समर्थकों के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए तो वह चुनाव में प्रत्याशियों के लिए प्रचार नहीं करेंगे। वह विदेश चले जाएंगे।

होल्ड कर दी गई लिस्ट

बताया यह भी जा रहा है कि विज की नाराजगी को देखते हुए भाजपा की ओर से नगर परिषद प्रत्याशियों की सूची होल्ड कर दी गई है। अब संभावना है कि जल्द ही यह सूची फिर से जारी की जाएगी। हालांकि अभी तक अनिल विज ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों की मानें तो यह सूची प्रदेश अध्यक्ष बडोली ने तैयार करवाई थी।

यहां समझिए पूरा मामला

दरअसल, अंबाला कैंट नगर परिषद के लिए पार्षद प्रत्याशियों की एक सूची ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पार्टी को भेजी थी। इस सूची में अनिल विज के समर्थकों के नाम शामिल थे, लेकिन देर रात जब सूची जारी हुई तो इस सूची में अनिल विज के 16 समर्थकों के नाम नहीं थे। इसे देखते हुए विज ने सुबह अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई।

विज ने जताई नाराजगी

इस बैठक में सूची पर आपत्ति जताई गई। इसके बाद विज ने प्रदेश स्तर पर सूची पर आपत्ति जताई। जिसके बाद फिलहाल सूची को रोक दिया गया है। विज के करीबी सूत्रों का कहना है कि नगर परिषद वार्ड से अपने समर्थकों के नाम काटे जाने से नाराज विज ने केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी नाराजगी दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी सूची पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी मेल कर दी है।

हरियाणा की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हाईकमान को विज की दो टूक

उन्होंने कहा है कि समर्थकों के बिना उनका चुनाव लड़ना संभव नहीं है। उन्होंने मेल के जरिए पार्टी हाईकमान को साफ कर दिया है कि अगर सूची में संशोधन नहीं किया गया तो वे चुनाव का हिस्सा नहीं होंगे। अब विज की नाराजगी को देखते हुए सूची में संशोधन की संभावना है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि विज के सभी समर्थकों को जगह दी जाएगी या नहीं।

Mohan lal badoli removed anil vij supporters from list of councilor candidates he mailed jp nadda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 15, 2025 | 04:38 PM

Topics:  

  • Anil Vij
  • BJP
  • JP Nadda

सम्बंधित ख़बरें

1

भाजपा से भारी मिस्टेक! राहुल-अखिलेश की सांसदी पर सवाल उठाकर फंसी BJP, कांग्रेस बोली- रद्द करो चुनाव

2

‘योगी के सारे वादे खोखले…न अभी कुछ हुआ है न 2047 में कुछ होगा’, सदन में दहाड़े शिवपाल यादव

3

‘चौकीदार चोर’ से ‘वोट चोरी’ तक…, राहुल गांधी की वजह से पीएम मोदी को फायदा?

4

राहुल गांधी की जान को खतरा! कोर्ट को बताए धमकाने वाले BJP नेताओं के नाम, जानिए क्या है पूरा मामला?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.