HSVP घोटाले के पूर्व अफसरों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, करोड़ों की रकम का हुआ था गबन
ED ने HSVP के पूर्व अधिकारी सुनील बंसल व राम निवास को सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में 9 जून को PMLA के तहत गिरफ्तार किया, कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की हिरासत में भेज दिया है।
- Written By: सौरभ शर्मा
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में घोटाले का खुलासा (फोटो- सोशल मीडिया)
चण्डीगढ़: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में करोड़ों रुपये के सार्वजनिक धन के गबन की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में दो पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ ईडी की टीम ने 9 जून 2025 को कार्रवाई करते हुए HSVP से जुड़े पूर्व अफसरों को गिरफ्तार कर पंचकूला कोर्ट में पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने दोनों को पांच दिन की कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है। यह गिरफ्तारी आर्थिक अपराधों की दुनिया में एक और बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
इस घोटाले में HSVP के बैंक खातों के जरिए फंड के दुरुपयोग की बात सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े साक्ष्य जुटा रहा है। फिलहाल ईडी की टीम बैंक लेनदेन, दस्तावेजी साक्ष्य और संबंधित अधिकारियों के बीच हुई मेल-जोल की पड़ताल कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह घोटाला एक सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया जिसमें कई स्तरों पर धन का हेरफेर हुआ।
ED, Chandigarh has arrested Sunil Kumar Bansal and Ram Niwas, former officials of Haryana Shahari Vikas Pradhikaran (HSVP) (Erstwhile known as HUDA) on 9/06/2025 under the provisions of PMLA, 2002 in the case of misappropriation of public funds in HSVP bank accounts. The Hon’ble… pic.twitter.com/UO1RhVDgF7 — IANS (@ians_india) June 11, 2025
सम्बंधित ख़बरें
IDFC और AU बैंक घोटाले में CBI का एक्शन! चंडीगढ़ और पंचकुला के ज्वैलरी शोरूम समेत 7 ठिकानों पर की छापेमारी
हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में आग लगने से हड़कंप, पूरे विमान में फैला धुआं, देखें VIDEO
वो नेता जो कभी दिल्ली में चलाता था कपड़े की दुकान…फिर पहली बार ही चुनाव लड़कर बन गया हरियाणा का मुख्यमंत्री
गुरुग्राम में घर से मिली 5 लाशें, पति ने की पत्नी समेत 4 बच्चों की हत्या, खुद की काटी नस, इलाके में मचा हड़कंप
गिरफ्तारी से मचा प्रशासनिक हलचल
प्रवर्तन निदेशालय ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से जुड़े दो पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार कर बड़ा कदम उठाया है। यह कार्रवाई 9 जून को हुई, जब ईडी ने सुनील कुमार बंसल और राम निवास को सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के मामले में गिरफ्तार किया। यह मामला प्राधिकरण के बैंक खातों से जुड़ा हुआ है, जिसमें कथित तौर पर भारी रकम का गबन किया गया था। दोनों को पंचकूला की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की ईडी कस्टडी में भेज दिया गया।
UP में दरगाहों-मस्जिदों के बाहर जश्न और चौपालें, ऑपरेशन सिंदूर की जीत का जश्न अब नए अंदाज में
HSVP खातों से हुआ था धन का गबन
इस मामले में जो तथ्य सामने आए हैं, वे प्रशासनिक तंत्र की गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हैं। ईडी के मुताबिक, HSVP के बैंक खातों का दुरुपयोग कर बड़ी मात्रा में धन को निजी लाभ के लिए इधर-उधर किया गया। मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून यानी PMLA, 2002 के तहत यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल ईडी इन फंड ट्रांसफर और खातों की पूरी जांच में जुटी है, ताकि इस घोटाले से जुड़े हर व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जा सके।
