हरियाणा विधानसभा चुनाव: एकला चलो की राह पर आप ने जारी की 21 उम्मीदवारों चौथी सूची, सीएम सैनी के खिलाफ खेला दांव

5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आप आदमी पार्टी ने बैक टू बैक चार सूची जारी कर चुनावी रण में अपने विपक्षियों को ललकारा है। पार्टी ने चौथी सूची में 21 उम्मीदवारों की घोषणा की है। चौथी सूची को गंभीरता से देखा जाए तो आम आदमी पार्टी ने कुछ मजेदार चुनावी दांव जरूर खेला है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव: एकला चलो की राह पर आप ने जारी की 21 उम्मीदवारों चौथी सूची, सीएम सैनी के खिलाफ खेला दांव
हरियाणा चुनाव के लिए आप ने 21 उम्मीदवारों की जारी की चौथी सूची (सोर्स:-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अब आम आदमी पार्टी पूरी तरह से सक्रिय होती हुई दिख रही है। जहां आप प्रमुख केजरीवाल की सेना लगातार रूप से उम्मीदवारों की घोषणा कर चुनावी रण में बिगुल फूंक अपने विपक्षियों को ललकार रही है। जी हां कांग्रेस के साथ गठबंधन की चर्चा के बीच अब आम आदमी पार्टी ने बैक टू बैक उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दिया है।

आप आदमी पार्टी ने चौथी सूची में कुल 21 उम्मीदवारों के नाम की छोषणा की है। देखा जाए तो अभी तक आप ने 61 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।  हां आप की चौथी सूची में एक बात दांव है जो चर्चा का विषय बन सकता है जिसमें आम आदमी पार्टी ने लाडवा सीट से जौगा सिंह पर दांव खेला है। जानकारी के लिए बता दें कि लाडवा सीट से हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे है।

किसको कहा से मिला मौका

1
 पवन सैनी
नारायण गढ़
2
जय भगवान शर्मा
पेहोवा
3
 सतपाल जांबा
पुण्डरी
4
योगेंद्र राणा
असंध
5
देवेंद्र कौशिक
गन्नोर
6
श्रीमती  कृष्णा गहलावत
राई
7
प्रदीप सांगवान
बरौदा
8
कप्तान योगेश बैरागी
जुलाना
9
कृष्ण कुमार बेदी
नरवाना (एससी)
10
सरदार बलदेव सिंह मंगियाना
डबवाली
11
अमीर चंद मेहता
ऐलनाबाद
12
मनीष ग्रोवर
रोहतक
13
ओम प्रकाश यादव
नारनौल
14
डॉ. कृष्ण कुमार
बावल (एससी)
15
श्रीमती बिमला चौधरी
पटौदी (एससी)
16
संजय सिंह
नूह
17
नसीम अहमद
फेरोज़पुर झिरका
18
अयाज खान
पुन्हाना
19
मनोज रावत
हथिन
20
 हरिंदर सिंह रामरतन
होडल (SC)
21
धनेश अदलखा
बदखल

आप का प्लान बी

आम आदमी पार्टी ने चौथी सूची में कई सारे सवालों का जवाब दे दिया है। जी हां आप के द्वारा 21 उम्मीदवारों की चौथी सूची में आप ने लाडवा सीट से जोगा सिंह को मैदान में उतारा है, जहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मैदान में हैं। कांग्रेस ने इस सीट से मेवा सिंह को टिकट दिया है। जुलाना से विनेश फोगाट चुनाव लड़ रही हैं और आम आदमी पार्टी ने यहां कविता दलाल को मैदान में उतारा है। आप ने गुरुग्राम से निशांत आनंद को मैदान में उतारा है।

बैक टू बैक 61 उम्मीदवारों की घोषणा

कांग्रेस के साथ गठबंधन की चर्चा पर बातें नहीं बनने के बाद आम आदमी पार्टी की बैक टू बैक छोषणाएं इस बात का संकेत देती हुई प्रतित हो रही है कि आम आदमी पार्टी ने हरियाणा चुनाव के लिए प्लान बी तैयार कर रखा था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम आदमी पार्टी ने मंगलवार (10 सितंबर) को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरी सूची जारी की, जिसमें 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इससे पहले दूसरी सूची में 9 और पहली सूची में 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 61 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जा चुके हैं।

आप का गुरुग्राम पर दांव

आम आदमी पार्टी की चौथी सूची कुछ अलग लग रही है। जहां आम आदमी पार्टी ने इस सूची में कई सारे चुनावी दांव खेला है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम में नए चेहरे पर दांव लगाया है। पार्टी ने निशांत आनंद को टिकट दिया है। आप ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के गृह जिले हिसार से संजय सातरोड़िया को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में करनाल से सुनील बिंदल शामिल हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि आप ने अंबाला छावनी से राजकुमार गिल और यमुना नगर से ललित त्यागी को टिकट दिया है। पार्टी ने सिरसा से शाम मेहता को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने मंगलवार रात तीसरी सूची जारी की। पार्टी ने तीसरी सूची में कुल 11 उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी अब तक हरियाणा की 90 सीटों में से 61 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com