Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा में अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा महिला को बताया मृत, पोस्टमार्टम हाउस में चल रही थी सांसें

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई। गंभीर हालत में लाई गई महिला महेंद्री देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर शवगृह भेजा, जहां उसे जीवित पाया गया, लेकिन बाद में फिर मौत हो गई।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Jun 20, 2025 | 09:50 PM

जिंदा महिला को मरा बता पोस्टमार्टम हाउस भेजा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बीके अस्पताल से एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। एक गंभीर रूप से बीमार महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर शवगृह भेज दिया, लेकिन पोस्टमार्टम से पहले जब जांच की गई, तो पता चला कि महिला की सांसें चल रही थीं। इसे लेकर परिजनों के साथ-साथ आम जनता में भी नाराजगी फैल गई है। अस्पताल प्रबंधन की संवेदनहीनता ने चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बल्लभगढ़ निवासी 42 वर्षीय महेंद्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल से बीके अस्पताल रेफर किया गया था। वहां पहुंचने के बाद उन्हें आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जल्दीबाज़ी में ईसीजी जांच के आधार पर उन्हें मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस में तैनात डॉक्टर ने महिला में सांसों की हरकत देखी और उन्हें फिर से इमरजेंसी में भिजवाया गया।

जांच में लापरवाही या तकनीकी खामी
जब महिला को दोबारा ईसीजी के लिए लाया गया तो कुछ ही देर बाद दोबारा मृत्यु की पुष्टि हो गई। बीके अस्पताल के आरएमओ डॉ. प्रशांत ने कहा कि महिला की पहली ईसीजी में मृत्यु दर्शाई गई थी, लेकिन डॉक्टर को थोड़ी शंका हुई। इसी कारण दोबारा जांच कराई गई, जिसमें भी महिला मृत पाई गई। हालांकि इस प्रक्रिया ने अस्पताल की सतर्कता और संवेदनशीलता पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

हरियाणा में पत्नी ने प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को मार डाला, हैरान कर देगी वजह

हरियाणा में पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम: ISI के दो जासूस गिरफ्तार, हो सकते है चौंकाने वाले खुलासे

फरीदाबाद में दो गुटों में पत्थरबाजी, महिलाओं और बच्चों समेत कई घायल, देखें VIDEO

बलात्कारी राम रहीम सजा काट रहा या मौज? फिर 40 दिन की पैरोल पर आएगा बाहर, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी

‘इस्लामिक हैंडलर चला रहे असम कांग्रेस का सोशल मीडिया’, हिमंत बिस्वा सरम ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

मरीज के जीवन के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों?
परिजनों का कहना है कि यदि पोस्टमार्टम से पहले महिला की जांच नहीं होती, तो जिंदा इंसान को मृत मानकर ऑपरेशन टेबल पर ले जाया जा सकता था। यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि एक गंभीर अपराध की तरह है। आम लोगों में अब चिकित्सा संस्थानों पर से भरोसा उठता नजर आ रहा है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हो। कहा गया कि महिला की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। लेकिन, डॉक्टर को थोड़ा शक हुआ। जिसके आधार पर दोबारा ईसीजी कराई गई। जिसमें महिला मृत पाई गई।

Faridabad haryana hospital woman declared dead but found alive

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2025 | 09:50 PM

Topics:  

  • Faridabad
  • Haryana
  • Haryana News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.