Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस के युवा नेता का भाजपा पर आरोप, गुरुग्राम कूड़ाग्राम और साइबर सिटी क्राइम सिटी बना दी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबसे युवा प्रत्याशियों में से एक कांग्रेस के वर्धन यादव ने गुड़गांव में विभिन्न समस्याओं के लिए भाजपा पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा उनके बचपन में यह एक समृद्ध गांव था लेकिन भाजपा के कुशासन के कारण यहां के हालात खराब हो चुके हैं।

  • By रीना पंवार
Updated On: Sep 29, 2024 | 07:56 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

गुड़गांव : हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में सबसे युवा प्रत्याशियों में से एक कांग्रेस के वर्धन यादव ने गुड़गांव में विभिन्न समस्याओं के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है और भाजपा शासन को कुशासन करार दिया है। उन्होंने कहा कि मिलेनियम सिटी के रूप में मशहूर गुड़गांव भाजपा के कुशासन के कारण कूड़ाग्राम बन गया है और साइबर सिटी क्राइम सिटी बन गई है। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC)के राष्ट्रीय सचिव वर्धन यादव गुड़गांव की बादशाहपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के वरिष्ठ नेता राव नरबीर सिंह से है। वोटरों की संख्या की दृष्टि से यह निर्वाचन क्षेत्र हरियाणा का सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र है। इस सीट से मौजूदा विधायक राकेश दौलताबाद की पत्नी कुमुदनी भी मैदान में हैं। बता दें कि राकेश दौलताबाद की इस साल की शुरुआत में ही हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी।

भाजपा पर कुशासन का लगाया आरोप

कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, हरियाणा में सबसे ज्यादा करदाता गुड़गांव से हैं। जिले का 65 प्रतिशत कर राजस्व इसी जिले से आता है। लेकिन नागरिक सुविधाओं के मामले में यहां जैसी स्थिति है, वह भाजपा के कुशासन को दिखाती है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां का नाम भले ही गुरुग्राम कर दिया गया हो पर यह सिर्फ कूड़ाग्राम बनकर रह गया है। साइबर सिटी अपराध सिटी बन गई है…अब मिलेनियम सिटी कहां है। कांग्रेस के युवा प्रत्याशी 33 वर्षीय यादव ने आगे कहा कि वे किसी बड़े नेता के खिलाफ चुनाव लड़ने से नहीं डरते क्योंकि उनकी लड़ाई शहर की समस्याओं के खिलाफ है, जहां वह पैदा हुए और पले-बढ़े। उन्होंने कहा, उनके बचपन में यह एक समृद्ध गांव था जो धन और सुव्यवस्थित जीवन का प्रतीक था।

कूड़े के लिए भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

कांग्रेस काफी वक्त से इस निर्वाचन क्षेत्र में संघर्ष करती रही है। पिछले दो विधानसभा चुनाव में वह 25,000 वोट भी नहीं हासिल कर पाई। इस निर्वाचन क्षेत्र में पांच लाख से ज्यादा मतदाता हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, यहां नागरिक बुनियादी ढांचे और यातायात की हालत खराब है, सीवरेज पूरे शहर में फैला हुआ है, जलभराव की समस्या रहती है, शहर कूड़े का ढेर बन गया है। राज्य में कांग्रेस सरकार के भाजपा से ज्यादा समय तक सत्ता में रहने के बारे में पूछने पर यादव ने कहा, मैं सहमत हूं लेकिन आज हम जो स्थिति देख रहे हैं, वह पिछले 10 वर्षों में हुई है। उन्होंने कहा, बचपन में मैंने गुड़गांव को इस तरह कभी नहीं देखा था, फॉर्च्यून 500 कंपनियां शहर की प्रगति को देखकर यहां आईं और आज सब कुछ खस्ताहाल है।

सफाई कार्य देरी से करने का लगाया आरोप

कांग्रेस प्रत्याशी ने इस क्षेत्र की दो बड़ी समस्याओं कचरा और सीवेज के लिए कार्ययोजना का ब्योरा देते हुए कहा कि गुड़गांव नगर निगम को 4000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिसमें से 500 करोड़ रुपये केवल सफाई के लिए हैं। उन्होंने कहा, नाले की सफाई में बहुत देरी हो रही है… निविदाएं अप्रैल में जारी की जाती हैं, जून-जुलाई तक पैसा हस्तांतरित हो जाता है और अगस्त में सफाई का काम शुरू होता है और तब सफाई करने का क्या मतलब है, जब मानसून पहले ही आ चुका है और सड़कें जलमग्न हैं।

5 अक्टूबर को होगा मतदान

बता दें कि वर्धन यादव के समर्थन में भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, चौधरी उदयभान, राज बब्बर और उनकी बेटी जूही बब्बर तथा बी.वी. श्रीनिवासन समेत कांग्रेस के प्रमुख नेता खड़े हैं। गुरुग्राम जिले में चार विधानसभा क्षेत्र है। ये गुड़गांव, पटौदी, बादशाहपुर और सोहना हैं। कुल मतदाताओं की संख्या यहां 15 लाख से अधिक है। आगामी 5 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Congress leader vardhan yadav allegation on bjp gurgaon turned into kudagram

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 29, 2024 | 07:56 PM

Topics:  

  • Congress

सम्बंधित ख़बरें

1

‘कांग्रेस अपनी चिंता करें, जनता मोदी के साथ’, हर्ष मल्होत्रा का खड़गे पर पलटवार

2

चौतरफा घिरे ज्ञानेश कुमार! राहुल को मिला 3 पूर्व चुनाव आयुक्तों का साथ, SC ने भी EC को दिया झटका

3

जूते गीले ना हों इसलिए बाढ़ पीड़ितों के कंधे पर चढ़ गए कांग्रेस सांसद; सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल

4

Maharashtra Politics: कांग्रेस की आक्रामकता से भाजपा अलर्ट, जिले में दमदारी से लौटने की रणनीति तैयार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.