Bhupinder Hooda: भूपेंद्र हुड्डा बीजेपी के साथ हैं…किरण चौधरी के बयान ने मचाई सियासी खलबली
Bhupinder Hooda: बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि जब तक बाप-बेटा (भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा) कांग्रेस में बैठे हैं, तब तक पार्टी का कुछ नहीं होने वाला है ऐसे नेताओं की वजह से कांग्रेस खत्म हो रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
भूपेंद्र हुड्डा और किरण चौधरी
नवभारत डेस्क: भारतीय जनता पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने बुधवार को कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए ऐसा बयान दे दिया है कि अब सियासी गलियारे में हलचल मच गई है।
काग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए किरण चौधरी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को बीजेपी में लाने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वो पहले से ही बीजेपी के लिए काम करते हैं। भिवानी में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता ने ये बयान दिया है।
BJP सांसद के बयान ने मचाई सियासी खलबली
बीजेपी सांसद ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया तथा अब पार्टी भी खत्म होने वाली है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में बीजेपी पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर तंज कसते हुए किरण चौधरी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा तो शुरू से हमारे (बीजेपी के) साथ हैं और हमारे लिए ही काम कर रहे हैं। इसके लिए मैं उनका आभार जताती हूं।
कांग्रेस खत्म हो रही
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेता प्रतिपक्ष बनने की संभावनाओं पर बीजेपी नेता ने कहा कि जब तक बाप-बेटा (भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा) कांग्रेस में बैठे हैं, तब तक पार्टी का कुछ भी नहीं होने वाला है ऐसे नेताओं के कारण कांग्रेस खत्म हो रही है।
हरियाणा की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि हरियाणा निकाय चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं है और इसी के साथ चुनावी दांव-पेंच भी शुरु हो गए हैं। एक तरफ भाजपा तेजी से चुनाव प्रचार कर रही है तो वहीं कांग्रेस में अभी सुस्ती देखने को मिल रहा हैं। कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कुछ ही इलाकों में वोट की अपील की है वहीं,भूपेंद्र हुड्डा रोहतक के अलावा कहीं भी नजर नहीं आ रहे। कांग्रेस खेमे में स्टार प्रचारकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य की कमी दिख रही है।
