‘पीएम मोदी UPA सरकार से मांगते थे MSP गारंटी कानून’, किसानों को हटाने से खफा हुए गहलोत… AAP और BJP पर बरसे
हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों को पुलिस द्वारा हटाया जा रहा है। इससे पहले बुधवार को कई किसान नेताओं को चंडीगढ़ में पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस घटना क्रम को लेकर आप पर निशाना साधा जा रहा है।
- Written By: Saurabh Pal
पीएम मोदी, भगवंत मान, अशोक गहलोत (फोटो- सोशल मीडिया)
जयपुरः हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों को पुलिस द्वारा हटाया जा रहा है। इससे पहले बुधवार को कई किसान नेताओं को चंडीगढ़ में पुलिस ने हिरासत में लिया था। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा आम आदमी पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आप और भाजपा का लोकतंत्र में “कोई विश्वास नहीं” है।
गहलोत ने कहा कि किसान एक बार फिर विरोध कर रहे हैं, क्योंकि केंद्र सरकार उनकी मांगों और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने के संबंध में किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “आप और भाजपा का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। किसानों का विरोध दुनिया का सबसे बड़ा विरोध है। वे दो साल से अधिक समय तक सड़कों पर बैठे रहे। हम कल्पना नहीं कर सकते कि उन्होंने और उनके परिवारों ने क्या महसूस किया होगा। सरकारों को इसका एहसास नहीं है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि किसानों ने एक साल बाद प्रधानमंत्री से बात करने के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। हालांकि, सरकार ने वादे पूरे नहीं किए, जिसके कारण किसानों को फिर से विरोध करना पड़ा। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों सर्वोच्च प्राथमिकता में बने रहने चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में आते ही एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए था, क्योंकि गुजरात के सीएम के तौर पर वह मनमोहन सिंह सरकार से भी यही मांग करते थे।
सम्बंधित ख़बरें
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
गहलोत ने कहा कि किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता बनानी चाहिए। पार्टी लाइन से इतर, हर कोई किसानों की बात करता है, लेकिन उनकी मांगों को कौन पूरा कर रहा है? प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के सीएम के तौर पर कहते थे कि मनमोहन सिंह सरकार को एमएसपी पर कानून बनाना चाहिए। उन्हें प्रधानमंत्री बनते ही ऐसा ही करना चाहिए था।” पंजाब में किसानों के साथ केंद्र की बातचीत जारी रहने के बीच केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों को हिरासत में लिए जाने को लेकर राज्य की भगवंत मान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब के लोग मुख्यमंत्री को किसी भी गांव में घुसने नहीं देंगे।
देश की अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
मान पर केजरीवाल के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के सीएम सत्ता में बने रहने के लिए किसानों को दांव पर लगा रहे हैं। बिट्टू ने कहा, “तू सिर्फ केजरीवाल दे इशारेया ते नचदा। तूने सत्ता में बने रहने के लिए पूरे पंजाब और किसानों को दांव पर लगा दिया। तू देखेगा कि केजरीवाल का कुछ नहीं होगा, लेकिन पंजाब के लोग तुझे किसी गांव में घुसने नहीं देंगे।”
