-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Haryana »
- Anil Vij Replied Show Cause Notice In 8 Page Asked Who Is Leaking Secret
किसी और बात का भी जवाब चाहिए…बडोली के नोटिस पर अनिल विज ने दिया लंबा-चौड़ा जवाब, साथ ही पूछा- कौन लीक कर रहा सीक्रेट
- Written By: मृणाल पाठक
बीजेपी के सीनियर मंत्री अनिल विज ने नहाकर, रोटी खाकर कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि अगर कुछ और भी जानना है तो वह जवाब देने के लिए तैयार हैं।

अनिल विज (सोर्स- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार के अनुभवी मंत्री अनिल विज के नाम पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब अब उन्होंने आठ पन्नों में दे दिया है। मीडिया से बात करते हुए खुद अनिल विज ने बताया कि उन्होंने समय से पहले बीजेपी के अलाकमान को जवाब भेज दिया है।
मंत्री अनिल विज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह पिछले तीन दिन से बेंगलुरु गए हुए थे, जहां से वह रात में लौटे। फिर कल घर पर उन्होंने पहले नहाया, फिर खाना खाया और उसके बाद बैठकर कारण बताओ नोटिस का जवाब लिखा। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इस नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने समय से पहले ही अपना जवाब लिखकर दे दिया है।
नहाया, रोटी खाई, फिर लिखा जवाब…
VIDEO | Here’s what Haryana Minister Anil Vij said on show cause notice issued to him by BJP high command over his repeated targeting of CM Nayab Singh Saini and state unit chief Mohan Lal Badoli. “I have sent the reply. I have written in the letter that if any more answers are… pic.twitter.com/65kzLUFUvb — Press Trust of India (@PTI_News) February 12, 2025
‘और किसी बात का जवाब चाहिए’
इतना ही नहीं अनिल विज ने ये भी कहा कि उन्होंने अपने जवाब में ये भी लिखा है कि अगर कुछ और भी पूछना चाहते हैं तो वह उसका भी जवाब देने के लिए तैयार हैं। वह किसी भी सवाल का जवाब दे सकते हैं। साथ ही जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या आप सार्वजनिक कर सकते हैं कि आपने जवाब में क्या लिखा है, तो उन्होंने कहा कि यह सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, बंद लिफाफे में जवाब भेजा जाता है। उन्होंने अपने जेब से जवाब के कुछ ड्रॉफ्ट के टुकड़े भी दिखाए और कहा कि वह इन्हें घर जाकर जलाने वाले हैं।
कौन लीक कर रहा सीक्रेट: विज
वहीं फिर जब मीडिया ने पूछा कि ये सारी बाते मीडिया में आई है इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मीडिया में ये कैसे आया, क्योंकि ये एक सीक्रेट बात है दो लोगों के बीच की। कौन लीक कर रहा है बातें, ये सारी चीजें पार्टी चाहें तो जांच करा सकती है और ना चाहे तो पार्टी की मर्जी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
देश से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी के सीनियर मंत्री अनिल विज ने पिछले सोमवार को अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कुछ फोटो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक ‘मित्र’ के साथ दिख रहे ‘कार्यकर्ता’ निर्दलीय उम्मीदवार के साथ भी देखे गए थे, जिसे उन्होंने पिछले साल विधानसभा चुनाव में हराया था।
साथ ही अनिल विज ने ये भी आरोप लगाया कि पिछले अक्टूबर में उन्हें अंबाला कैंट सीट से चुनाव हराने की कोशिश की गई थी। हालांकि, उन्होंने आखिरी मौके पर बाजी पलट दी और निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा को हराकर जीत दर्ज की थी और सातवीं बार विधायक बने थे।
Anil vij replied show cause notice in 8 page asked who is leaking secret
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM












