Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा में चुनाव के बाद अब विभागों का हुआ बंटवारा, 12 विभागों का जिम्मा संभालेंगे CM नायब सिंह सैनी

हरियाणा में नई सरकार के शपथ ग्रहण के तीन दिन बाद रविवार को मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह एवं वित्त सहित प्रमुख विभाग अपने पास रखे हैं।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 21, 2024 | 10:26 AM

नायब सिंह सैनी (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: हरियाणा में हाल ही में चुनाव हुए थे, जिसके बाद तीसरी बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में अपना सिक्का जमाया। हरियाणा में अब नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद संभाला है और विभागों का आवंटन भी किया जा चुका है।

हरियाणा में नई सरकार के शपथ ग्रहण के तीन दिन बाद रविवार को मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह एवं वित्त सहित प्रमुख विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि अनिल विज को ऊर्जा और परिवहन विभाग का जिम्मा दिया गया है। सैनी 12 विभागों का जिम्मा संभालेंगे।

ये विभाग संभालेंगे सैनी

वह गृह एवं वित्त के अलावा योजना, आबकारी एवं कराधान, नगर एवं ग्राम नियोजन और शहरी संपदा, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति, आपराधिक जांच, कानून एवं विधायी तथा आवास जैसे विभागों का प्रभार संभालेंगे। मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री रहने के दौरान गृह विभाग का कार्यभार संभालने वाले विज को अब ऊर्जा और परिवहन के अलावा श्रम विभाग का भी प्रभार दिया गया है।

आरती राव सिंह को दिया स्वास्थ्य विभाग

देर रात जारी एक सरकारी आदेश में बताया गया कि खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार में विज के पास रहा स्वास्थ्य विभाग अब आरती सिंह राव को आवंटित किया गया है, जो चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष विभागों का भी जिम्मा संभालेंगी।

सैनी (54) ने बृहस्पतिवार को पंचकूला में एक भव्य समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेता और राज्य भर से हजारों लोग शामिल हुए थे। सैनी के अलावा दो महिलाओं समेत 13 विधायकों ने शपथ ली थी।

यह भी पढ़ें- Bahraich: HC से SC पहुंचा बुलडोज़र एक्शन का मामला, आज हो सकती है सुनवाई

स्कूल शिक्षा विभाग

राव नरबीर सिंह को उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग आवंटित किए गए हैं, जबकि महिपाल ढांडा को स्कूल शिक्षा विभाग का जिम्मा मिला है। विपुल गोयल को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन विभाग आवंटित किए गए हैं जबकि अरविंद शर्मा जेल और सहकारिता विभाग का जिम्मा संभालेंगे।

श्याम सिंह राणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का जिम्मा संभालेंगे जबकि रणबीर गंगवा को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग आवंटित किया गया है। कृष्ण कुमार बेदी के पास सामाजिक न्याय, अधिकारिता तथा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग है जबकि श्रुति चौधरी के पास महिला एवं बाल विकास विभाग का प्रभार होगा।

नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले

अन्य मंत्रियों में कृष्ण लाल पंवार को विकास एवं पंचायत तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग आवंटित किए गए हैं। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग आवंटित किए गए हैं, जबकि राज्य मंत्री गौरव गौतम (स्वतंत्र प्रभार) युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता तथा खेल विभाग का प्रभार संभालेंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली कोचिंग सेंटर में हुई मौतों के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, बेसमेंट में भर गया था पानी

आदेश में कहा गया है कि हरियाणा के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभाग आवंटित किए हैं। हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 में से 48 सीट पर जीत हासिल की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Allocation of departments in haryana chief minister nayab singh saini kept home and finance departments

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 21, 2024 | 10:26 AM

Topics:  

  • Bharatiya Janata Party
  • Haryana

सम्बंधित ख़बरें

1

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए लोगों से कही यह बात…

2

हरियाणा में हुड्डा-सैलजा का पावर बैलेंस, जिलाध्यक्षों की सूची में राहुल की छाप…OBC-SC का दबदबा

3

बीच सड़क पर गाड़ी लगाना पड़ा मंहगा, हरियाणा के नूंह में भड़क गई हिंसा, घायल हुए कई लोग

4

इजराइल की तकनीक से होगा हरियाणा का विकास, इजराइली राजदूत से मिले CM सैनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.