लिफ्ट देने के बहाने युवती से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार, घटना से हिला हरियाणा
Haryana Rape Case: आरोपियों ने रास्ते में शराब खरीदी और कार में पी गए। इसके बाद कार को सूनसान इलाके में ले गए और महिला से रेप किया। 16 जनवरी की घटना है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
- Written By: रंजन कुमार
गैंगरेप पीड़िता। प्रतीकात्मक इमेज-सोशल मीडिया
Sonipat Gangrape News In Hindi: हरियाणा के सोनीपत में तीन युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने 19 साल की युवती से गैंगरेप किया। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद युवती को गांव के पास रास्ते में छोड़ दिया। उसके बाद वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची।
पुलिस ने बताया कि सोनीपत में तीन लड़कों ने 19 साल की युवती के साथ रेप किया। उन्होंने उसे घर छोड़ने का ऑफर दिया, लेकिन कार को एक सूनसान जगह पर ले गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल एक लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूनसान इलाके में ले जाकर किया रेप
पुलिस के अनुसार यह अपराध 16 जनवरी को अंजाम दिया गया था। युवती सोनीपत के आईटीआई चौक पर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान उसके गांव के एक लड़के ने उसे लिफ्ट दे दी। इस दौरान कार में दो अन्य युवक भी बैठे थे। गांव का युवक होने के कारण युवती ने भरोसा कर लिया और उसकी कार में बैठ गई। रास्ते में आरोपियों ने एक दुकान से शराब खरीदी और कार में ही पी ली। पुलिस ने बताया कि बाद में वे कार को एक सूनसान जगह पर ले गए। वहां उन तीनों ने युवती को शराब पिलाई और उसके साथ रेप किया।
सम्बंधित ख़बरें
भाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर की देवर की हत्या, दहिसर का दिल दहला देने वाला मामला
वर्धा में सहकारी पतसंस्था के अध्यक्ष पर 28 लाख हड़पने का आरोप, संयुक्त खाते से धोखाधड़ी, थाने में शिकायत
नासिक में हैरान करने वाली वारदात, खाना पसंद नहीं आया तो पत्नी पर फेंकी गर्म कढ़ी; आरोप पर केस दर्ज
वर्धा में चोरों का तांडव: एक ही रात में तीन दुकानों के शटर उठाए, ज्वेलर्स से 8.30 लाख के माल पर साफ किया हाथ
यह भी पढ़ें: चलती वैन में दरिंदगी…फिर जान से मारने की धमकी, फरीदाबाद गैंगरेप की रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती
एक आरोपी गिरफ्तार
बहालगढ़ स्टेशन हाउस ऑफिसर महेश कुमार ने बताया है कि पीड़िता ने उसी दिन शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1) (गैंगरेप) और 3(5) (कई लोगों द्वारा एक इरादे से किया गया काम) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। सभी आरोपियों की उम्र 20 से लेकर 25 साल थी। इन युवकों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। पहले किसी तरह की घटना में संलिप्तता का संदेह पुलिस को है। पुलिस आसपास के थानों से इनके बारे में जानकारियां जुटा रही है।
