रोहतक के डी-पार्क बाजार में भीषण आग, 3 लोगों की मौत, CM नायब सैनी ने 10-10 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान
Rohtak Fire in D-Park Market: हरियाणा के रोहतक में डी-पार्क मार्केट में लगी आग में 3 लोगों को मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे पर सीएम नायब सिंह सैनी ने दुख जताया।
- Written By: प्रिया जैस
रोहतक अग्निकांड में सीएम नायब सैनी ने मुआवजे का ऐलान किया (IANS फाइल फोटो)
Rohtak Fire Nayab Singh Saini Compensation: हरियाणा के रोहतक शहर के डी-पार्क बाजार इलाके में मंगलवार को आग लग गई। इस आग की चपेट में 10 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गई और 3 लोगों की मौत हो गई। आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची आग पर काबू पाया। यह घटना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर के पास हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, आग दोपहर को एक जूते के शोरूम में लगी थी। माना जा रहा है कि एसी कंप्रेसर में खराबी आने के कारण आग लगी। जो धीरे-धीरे आसपास की दुकानों में फैल गई। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया और वहां फंसे लोगों को बाहर निकाला।
सीएम नायब सिंह सैनी ने किया मुआवजे का ऐलान
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक अग्निकांड में मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और हादसे में घायल परिवारों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने अग्निकांड में हुए नुकसान के आकलन की रिपोर्ट भी मांगी है।
सम्बंधित ख़बरें
हरियाणा में बल्लभगढ़-जेवर एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर से गिरी क्रेन, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पंचकुला में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार! क्लब संचालक रतन लुबाना पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावरों की तलाश जारी
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर सीएम सम्राट चौधरी ने जताया शोक, ₹4-4 लाख मुआवजे का किया ऐलान
Malviya Nagar Fire Accident: तीसरी मंजिल से बच्चे को लेकर कूदी महिला, मंजर देख कांप उठेगी रूह
रोहतक में हुई आग की घटना अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की… — Nayab Saini (@NayabSainiBJP) June 9, 2026
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रोहतक अग्निकांड पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “रोहतक में आग लगने की घटना बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली है। इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान मिले और दुखी परिवारों को यह बहुत बड़ा दुख सहने की शक्ति मिले।”
यह भी पढ़ें – पंजाब की कमान खुद संभालेंगे अमित शाह! सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी BJP, हिडन कार्ड का करेंगे इस्तेमाल
गाजियाबाद में टायर की फैक्ट्री में लगी आग
इसी दिन गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक टायर फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग बहुत तेजी से फैल गया और फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई।
जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में स्थित एक टायर बनाने वाली फैक्ट्री अल्फा कोल्ड रेट्रेडस में आग लगी थी। दमकल की टीम ने पास के मंदिर की दीवार को तोड़कर 2 वॉटर वाउजर और फोम से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
