सूरत के पास बड़ा हादसा, डबल डेकर एक्सप्रेस के दो डिब्बे चलती ट्रेन से हुए अलग
15 अगस्त के मौके पर गुजरात के सूरत के पास ट्रेन हादसा देखने मिला। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी। लेकिन लोग घबरा जरूर गए। सूरत के पास अहमदाबाद-मुंबई डबल डेकर एक्सप्रेस के दो डिब्बे चलती ट्रेन से अलग हो गए।
- Written By: आकाश मसने
सूरत के पास चलती ट्रेन से अलग हुए डिब्बे
सूरत: 15 अगस्त के मौके पर गुजरात के सूरत के पास ट्रेन हादसा देखने मिला। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी। लेकिन लोग घबरा जरूर गए। सूरत के पास अहमदाबाद-मुंबई डबल डेकर एक्सप्रेस के दो डिब्बे चलती ट्रेन से अलग हो गए। डिब्बे अलग होने से यात्री घबरा गए। पश्चिम रेलवे ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 8.50 बजे हुई, जब ट्रेन संख्या- 12932 सायन और सूरत रेलवे स्टेशन के बीच गोथंगम यार्ड में पहुंची। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और अलग हुए डिब्बों को बाद में ट्रेन से जोड़ दिया गया।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा कि घटना के तुरंत बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया और अप ट्रेनों को लूप लाइन के माध्यम से चलाया गया। इस वजह से मार्ग पर अन्य ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई, जिसके बाद मरम्मत का काम पूरा कर, 11.22 बजे उप मुख्य लाइन पर यातायात बहाल कर दिया गया।
यह भी पढ़ें:- साली की निजी तस्वीरें वायरल करने की दी धमकी, दहेज उत्पीड़न का केस वापस लेने के लिए जीजा ने किया ब्लैकमेल
सम्बंधित ख़बरें
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
पटरी पर लौटी रफ्तार! दक्षिण-पूर्व घाट पर फिर दौड़ेगी डेक्कन क्वीन और इंटरसिटी एक्सप्रेस, देखें रेलवे का अपडेट
रेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
IRCTC New Website: आज लॉन्च हो सकती है रेलवे की नई वेबसाइट, तत्काल बुकिंग की झंझट खत्म; जानें क्या कुछ बदलेगा
पश्चिम रेलवे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि घटना के तुरंत बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया और अप ट्रेनों को लूप लाइन के माध्यम से चलाया गया। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा कि मार्ग पर अन्य ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। बाद में पश्चिम रेलवे ने घोषणा की कि मरम्मत का काम पूरा हो गया है और पूर्वाह्न 11.22 बजे उप मुख्य लाइन पर यातायात बहाल हो गया।
याद दिला दें कि इससे पहले सोमवार शाम को रानी कमलापति-सहरसा स्पेशल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंचने ही वाली थी कि उसके थर्ड एसी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। संभावित बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि जब दो डिब्बे पटरी से उतरे, तब ट्रेन की रफ्तार 5 KM से भी कम थी।
यह भी पढ़ें:- गौतम थापर के अवंता ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, कुर्क की 678 करोड़ रुपए की संपत्ति
