Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • TVK Rally Stampede |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बुलेट ट्रेन स्टेशनों का ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट, ठाणे, विरार हाई स्पीड रेल की स्मार्ट परियोजना में

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: May 17, 2023 | 03:25 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट ( PM Modi Dream Project) कही जाने वाली बुलेट ट्रेन परियोजना (Bullet Train Project) अब महाराष्ट्र (Maharashtra) में रफ्तार पकड़ रही हैं। बीकेसी (BKC) में बुलेट ट्रेन का अंडरग्राउंड टर्मिनल स्टेशन (Underground Terminal Station) बनाने की शुरुआत के साथ ठाणे और विरार में बनने वाले हाई स्पीड ट्रेन के रेलवे स्टेशनों को स्मार्ट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। 

महाराष्ट्र और गुजरात में बुलेट ट्रेन स्टेशनों के साथ उनके आसपास क्षेत्र का भी इकोनोमी जोन के रूप में विकास किया जाएगा। इसके लिए महाराष्ट्र में ठाणे और विरार और गुजरात में साबरमती और सूरत इन स्टेशनों का चयन किया गया है। ठाणे और विरार एचएसआर स्टेशन क्षेत्रों में ट्रांजिट ओरिएंटेड विकास के लिए योजना और मॉडल बुक तैयार किया गया है।

जापान इंटरनेशनल से समझौता

बुलेट ट्रेन के ठाणे सहित चार स्टेशनों और परिसर को परियोजना-स्मार्ट के तहत विकसित करने के लिए केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय ने महाराष्ट्र और गुजरात सरकार के साथ मिलकर जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी के साथ समझौता किया है। इस मामले में साईट विजिट और अन्य तैयारियों के पहले एमएमआरडीए में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेआईसीए और एनएचएसआरसीएल के साथ  आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, एमएमआरडीए, एमआरवीसी, महाराष्ट्र सरकार, ठाणे महानगरपालिका, वसई महानगरपालिका, जापान दूतावास से संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आर्थिक और सामाजिक संसाधनों का विकास

एमएमआरडीए कमिश्नर एसवीआर श्रीनिवास ने इस बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन का पहला स्टेशन बीकेसी में बन रहा है। इसके साथ हाई स्पीड रेल के ठाणे सहित अन्य स्टेशन से लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के साथ आसपास परिसर को आर्थिक और सामाजिक संसाधनों से सक्षम बनाया जाएगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकार के साथ एमएमआरडीए की भुमिका होगी। गुजरात में साबरमती, सूरत और महाराष्ट्र में विरार और ठाणे इन चार हाई स्पीड रेलवे स्टेशनों के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस परियोजना से मुंबई के अलावा ठाणे, वसई, विरार, बोईसर, तारापुर, पालघर और उत्तर महाराष्ट्र के अन्य स्थानों के नागरिकों और उद्योगों को लाभ होगा।

क्या है प्रोजेक्ट स्मार्ट योजना 

प्रोजेक्ट स्मार्ट योजना के तहत चयनित चार स्टेशनों के आसपास के क्षेत्र का विकास और प्रबंधन कर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय और जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन फंड और अन्य तकनीक उपलब्ध कराएगा। उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना पर 1.08 लाख करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। 508 किमी की दूरी वाली बुलेट ट्रेन परियोजना में 12 स्टेशन हैं और इसकी प्रस्तावित गति लगभग 320 से 350 किमी प्रति घंटा होगी। गुजरात में काम तेजी से चल रहा है। महाराष्ट्र में भी शुरुआत हो चुकी है। 12 स्टेशनों में से 4 स्टेशन महाराष्ट्र में बीकेसी, ठाणे, विरार और बोईसर में स्थित हैं, जिनकी दूरी 156 किमी है।

Transit oriented development of bullet train stations in smart project of thane virar high speed rail

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2023 | 03:25 PM

Topics:  

  • Bullet Train

सम्बंधित ख़बरें

1

सिर्फ 2 घंटे में अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा, जल्द शुरू होगी बुलेट ट्रेन; रेल मंत्री ने बताया प्लान

2

अब मुंबई से अहमदाबाद… PM मोदी आज देखने जा रहे बुलेट ट्रेन की फैक्ट्री, गिफ्ट में मिलेंगी दो Train

3

हाई स्पीड में तेजी से आगे बढ़ रहा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, गुजरात में पूरा हुआ ज्यादातर काम

4

तैयार हो जाइए! सिर्फ 2.5 घंटे दिल्‍ली से पटना… हवाई जहाज को टक्कर देगी ये नई ट्रेन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.