-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Gujarat »
- Pakistan Is Plotting Bioterrorism In India
भारत में बायोटेरर से तबाही की साजिश रच रहा पाक, गिरफ्तार 3 आतंकियों ने गुजरात ATS के सामने उगले राज
- Written By: रंजन कुमार
Bioterror: गुजरात एटीएम को डॉ. अहमद सैयद के घर से कैस्टर ऑयल का जखीरा मिला है। इसके बाद जांच में पता चला है कि पाकिस्तान से बायोटेरर साजिश की जा रही। एरंड के बीजों से जहर बनाकर भारत में आतंक फैलाने की

भारत में बायोटेरर से तबाही की साजिश। इमेज-एआई।
Pakistan Bioterror Network: दिल्ली ब्लास्ट के बाद भी पूरे देश की एजेंसियां और राज्य पुलिस काफी सक्रिय हो गई। आतंकियों से जुड़ी हर कड़ी की बारीकी से जांच-पड़ताल जा रही है। इस बीच भारत में बायोटेरर फैलाने की साजिश सामने आई है। गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद और कलोल के पास हथियारों की खरीद की जानकारी के आधार पर पाकिस्तान से संचालित खतरनाक जैविक आतंक (Bioterror) साजिश का खुलासा किया है। इसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों को और अलर्ट कर दिया गया है। अब मामले की जांच गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना एटीएस की संयुक्त टीम कर रही है।
दरअसल, गुजरात ATS ने रविवार को कलोल के पास से संदिग्ध आतंकी डॉ. अहमद सैयद, आजाद शेख और मो. सुहैल सलीम खान को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में अहम खुलासे हुए। तीनों से दो Glock पिस्टल, एक Beretta पिस्टल और 30 कारतूस बरामद हुए हैं। राइसिन जहर बनाने के लिए 4 लीटर केमिकल भी था। गुजरात एटीएस को जानकारी मिली थी कि ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन की मदद से राजस्थान बॉर्डर पर भेजे गए थे। तीनों आरोपी पाकिस्तान स्थित खुरासान प्रांत का इस्लामिक राज्य (ISIS-KP) नामक आतंकी संगठन के लिए भारत में सक्रिय थे।
घातक जैविक जहर बनाने वाला राइसिन बरामद
गुजरात एटीएस को डॉ. अहमद सैयद के पास से कैस्टर ऑयल (एरंड का तेल) का जखीरा मिला। एरंड के बीजों से राइसिन (Ricin) नामक घातक जैविक जहर बनाया जा सकता है। यह बिना रंग और गंध का होता और खाने या पीने में मिलाकर आसानी से किसी की जान ली जा सकती है। पाकिस्तान में बैठे ISIS-KP के हैंडलर अबु खलीजा ने अहमद को ऑनलाइन चैट में राइसिन बनाने की पूरी प्रक्रिया बताई थी। एरंड के बीजों से तैयार यह जहर किसी के शरीर में चला जाए, तो 36 से 72 घंटों में मौत हो सकती है।
हैदराबाद में भी जहरीले केमिकल तैयार करने का भारी जखीरा मिला
दिल्ली ब्लास्ट के बाद एटीएस ने अहमद सैयद के हैदराबाद के राजेंद्र नगर स्थित घर पर तलाशी ली। वहां से जहरीले केमिकल तैयार करने का भारी जखीरा और कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुईं। यूपी के आजाद शेख और सुहैल खान के घरों में भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। तीनों आतंकियों के मोबाइल से 250 से अधिक फोटो और वीडियो मिले हैं। इनमें कई जगहों की रेकी की गई थी। अहमदाबाद का नरौडा फ्रूट मार्केट, लखनऊ का फ्रूट मार्केट, कश्मीर का फ्रूट मार्केट इन भीड़भाड़ वाले इलाकों को चिन्हित किया गया था। एजेंसियों को आशंका है कि आतंकी इन बाजारों में जहर या विस्फोटक फैलाकर हमले की साजिश रच रहे थे। कश्मीरी सेव की आड़ में ये अन्य राज्यों तक विस्फोटक या अन्य आतंकी सामग्री पहुंचाना चाह रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
MP ATS की बड़ी कार्रवाई: 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार 3 आरोपी
लाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
Ahmedabad: ब्लड प्लाज्मा मिलावट रैकेट का भंडाफोड़, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
यह भी पढ़ें: 26 जनवरी को लाल किले पर धमाके की थी साजिश, साथियों की गिरफ्तारी से घबराकर किया विस्फोट
4 राज्यों की संयुक्त जांच हुई शुरू
गुजरात एटीएस के साथ यूपी, राजस्थान और तेलंगाना एटीएस की टीमें अब मामले की गहराई से जांच कर रहीं। यह समझना है कि पाकिस्तान के हैंडलर ने भारत में यह बायोटेरर नेटवर्क कैसे तैयार किया? किन-किन राज्यों में इनके स्लीपर सेल सक्रिय हैं। गुजरात एटीएस की इस कार्रवाई के बाद केंद्र सरकार ने मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर खतरा मानते हुए तमाम एजेंसियों को सतर्क किया है। प्राथमिक जांच में साफ हो चुका है कि यह साजिश पाकिस्तान से रची गई थी और भारत में जैविक आतंक मचाने की ठोस तैयारी चल रही थी।
Pakistan is plotting bioterrorism in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














