गुजरात के IAF Jaguar विमान हादसे में एक पायलट की मौत, हॉस्पिटल से सामने आई दूसरे पायलट की हेल्थ अपडेट
GG अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दीपक तिवारी ने जानकारी दी कि घायल पायलट का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा, "पायलट को ट्रॉमा सेंटर में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
जामनगर : भारतीय वायुसेना (IAF) के जगुआर लड़ाकू विमान के गुजरात के जामनगर एयरफील्ड से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो जाने की घटना सामने आई। इस हादसे में एक पायलट की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की है कि घायल पायलट अब खतरे से बाहर है और उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है।
गुरु गोविंद सिंह सरकारी अस्पताल (GG अस्पताल) के अधीक्षक डॉ. दीपक तिवारी ने जानकारी दी कि घायल पायलट का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा, “पायलट को ट्रॉमा सेंटर में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की। फिलहाल, वह खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है।”
IAF के बयान में हादसे की पुष्टि
भारतीय वायुसेना ने अपने मीडिया कोऑर्डिनेशन सेंटर के माध्यम से एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण दोनों पायलटों को इजेक्ट करना पड़ा। हालांकि, दुर्घटना में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है।
सम्बंधित ख़बरें
अगर आप भी जाते हैं हमेशा नेपाल, तो पहले जान लें ये नया नियम… वरना लौटना पड़ सकता है बॉर्डर से वापस
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
नवभारत विशेष: बम की झूठी धमकी के पीछे बड़ी साजिश तो नहीं, जानें देश को अब तक कितना हुआ नुकसान
चीन की साजिश का पर्दाफाश! Operation Sindoor में दिया था पाकिस्तान का साथ, भारत के खिलाफ डर्टी गेम बेनकाब
IAF ने अपने बयान में कहा, “जामनगर एयरफील्ड से रात के समय उड़ान भरने वाले जगुआर लड़ाकू विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। पायलटों ने एयरफील्ड और आसपास की आबादी को बचाने के लिए इजेक्ट करने का फैसला किया। दुर्भाग्यवश, एक पायलट की जान चली गई, जबकि दूसरा इलाजरत है।”
गुजरात की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
IAF ने जताया शोक, जांच के आदेश
वायुसेना ने शहीद पायलट के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा, “भारतीय वायुसेना इस दुखद क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करती है और शहीद पायलट के परिवार के साथ खड़ी है।” IAF ने इस दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच करने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (जांच समिति) गठित करने के आदेश दे दिए हैं। इस जांच के तहत यह पता लगाया जाएगा कि तकनीकी खराबी कैसे हुई और क्या इसे रोका जा सकता था।
