Pahalgam Attack: घुसपैठियों पर शिकंजा, सूरत में 1000 अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए, अमित शाह ने राज्यों को पहले ही दिया था निर्देश
गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में पुलिस ने अभियान चलाकर रातों रात एक हजार से अधिक अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को पकड़ा है। उनके पास कोई लीगल पेपर नहीं थे। सभी को वापस उनके वतन भेजा जाएगा।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
गुजरात में अभियान चलाकर पकड़े गए अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी
अहमदाबाद: पहलगाम हमले के बाद से सरकार पाकिस्तान को लेकर सख्त हो गई है। ऐसे में भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को पहले ही 48 घंटे में भारत छोड़ने का निर्देश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आदेश दिया गया है कि घुसपैठियों और अवैध रूप से रह रहे गैर भारतीयों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखाया जाए। इसका असर सबसे पहले गुजरात के अहमदाबाद और सूरत शहर में देखने को मिला है। यहां पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे करीब 1000 से अधिक बाग्लादेशियों के खिलाफ एक्शन लिया है।
अहमदाबाद और सूरत में एसओजी, डीसीबी, एएचटीयू, पीसीबी और पुलिस कर्मियों की ओर से शुक्रवार देर रात को सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान चिह्नित इलाकों में अवैध रूप से रह रहे गैर भारतीयों को पकड़ा है। सभी बांग्लादेश से आने की बात कह रहे हैं। तलाशी अभियान के दौरान ज्यादातर के पास फर्जी कागजात भी मिले हैं। अहमदाबाद में 500 से अधिक तो सूरत में 100 से अधिक को हिरासत में लिए गए हैं। वहीं अन्य इलाकों में भी कुछ ऐसे लोग पकड़े गए हैं जिनके पास भारत से संबद्ध कोई भी कागजात नहीं हैं। उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
#WATCH | Surat, Gujarat | Surat city’s SOG, DCB, AHTU, PCB, and police personnel conducted a combing operation last night. They detained more than 100 Bangladeshis, all of whom entered India illegally and had been residing in Surat with fake documents for years. After… pic.twitter.com/RNJqURpE6y — ANI (@ANI) April 26, 2025
सम्बंधित ख़बरें
शादी समारोह में जहरीला हुआ खाना, एक साथ 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, गुजरात के दाहोद में मचा हड़कंप
गुजरात में हिंदू नाबालिग लड़की से दरिंदगी! परवेज़ ने 7 दोस्तों के साथ ऐसे बनाया शिकार, 3 साल तक किया यौन शोषण
सूरत पुलिस ने हजारों मजदूरों पर बरसाईं लाठियां, उधना रेलवे स्टेशन पर बेकाबू हुई भीड़, वायरल हुआ VIDEO
गुजरात के धंधुका में भड़की हिंसा, दो समुदायों के बीच झड़प के बाद आगजनी, देखें VIDEO
अवैध बांग्लादेशियों को भेजा जाएगा वतन वापस
भारत में बिना परमीशन के रह रहे बांग्लादेशियों और गैर हिन्दुस्तानियों की तलाश कर अब सरकार उन्हें वापस उनके वतन भेजेगी। पहलगाम हमले के बाद से सरकार सख्त हो गई है और किसी भी तरह की घुसपैठ बर्दाश्त नहीं करेगी। सूरत में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के डीसीपी राजदीप सिंह नकुम ने बताया की सूरत के कई इलाकों में छापेमारी कर हमने भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को पकड़ा है। वे कोई भी कागजात नहीं दिखा पाए हैं। ऐसे में उन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा।
गुजरात की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अमित शाह के अल्टीमेटम के बाद गुजरात में पहला एक्शन
पहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार ने कड़े निर्णय लिए थे। इसके मद्देनजर अमित शाह ने सभी राज्यों को पहले ही निर्देश दिया था कि भारत में अब किसी भी तरह की घुसपैठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पाकिस्तान से आए लोगों को भी 48 घंटे में देश छोड़ने का अल्टीमेटम जारी किया गया था। इसी कड़ी में सबसे पहला कदम गुजरात में ही उठाया गया है। यहां रात में अभियान चलाकर पुलिस ने बांग्लादेशियों को पकड़ा है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
